Move to Jagran APP

Coronavirus in South Korea: दक्षिण कोरिया में मरने वालों की संख्या 66 हुई, 7,869 लोग संक्रमित

दक्षिण कोरिया ने कोरोना वायरस (Covid-19) के 114 नए मामलों की जानकारी दी है। इससे यहां सक्रमित लोगों की संख्या 7869 हो गई है। मौत आंकड़ा 66 हो गया है।

By TaniskEdited By: Published: Thu, 12 Mar 2020 08:53 AM (IST)Updated: Thu, 12 Mar 2020 08:53 AM (IST)
Coronavirus in South Korea: दक्षिण कोरिया में मरने वालों की संख्या 66 हुई, 7,869 लोग संक्रमित
Coronavirus in South Korea: दक्षिण कोरिया में मरने वालों की संख्या 66 हुई, 7,869 लोग संक्रमित

सियोल, आइएएनएस। दक्षिण कोरिया ने कोरोना वायरस (Covid-19) के 114 नए मामलों की जानकारी दी है। इससे यहां सक्रमित लोगों की संख्या  7,869 हो गई है। जबकि, पांच अन्य लोगों की मौत हो गई है। मौत आंकड़ा 66 हो गया है। इसके अलावा 45 और लोगों को क्वॉरेंटाइन से छुट्टी मिल गई है।

loksabha election banner

शिन्हुआ नियूज एजेंसी के अनुसार अभी तक कुल 333 लोग ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। कोरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (KCDC) ने 10 मार्च से स्थानीय समयानुसार दिन में एक बार डेटा अपडेट करने का निर्णय लिया।

19 फरवरी से 11 मार्च के बीच यहां 7,838 मरीजों की पुष्टि

19 फरवरी से 11 मार्च के बीच यहां 7,838 मरीजों की पुष्टि हुई है। 90 फीसद मामले डेगू और इसके आसपास के उत्तरी ग्योंगसांग प्रांत में दर्ज किए गए हैं। डेगू  में 5,867 मरीज और ग्योंगसांग में 1,143 मामले सामने आए हैं। देश ने वायरस के अलर्ट को सबसे ऊपर 'लाल' स्तर पर कर दिया है।

डेगू वायरस का केंद्र

सियोल और इसके निकट ग्योंगी प्रांत में मरीजों की संख्या क्रमश: 212 और 178 है। डेगू वायरस का केंद्र है। यहीं से पूरे देश में वायरस फैला है। इसे सरकार ने स्पेशल क्यर जोन घोषित कर दिया है। 3 जनवरी से, देश ने 234,000 से अधिक लोगों का परीक्षण किया गया है, जिनमें से 209,402 लोगों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

चीन के बाहर एशिया में सबसे ज्यादा प्रकोप ईरान और दक्षिण कोरिया में

देश में मामलों की संख्या में कमी देखने को मिली है। हालांकि, स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि आने वाले दिन वायरस के प्रसार पर रोक लगाने के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। चीन के बाहर एशिया में सबसे ज्यादा प्रकोप ईरान और दक्षिण कोरिया में देखने को मिला है। चीन में अभी तक 80,793 लोग संक्रमित हो गए हैं और 3,169 लोगों की मौत हो गई है। दुनियाभर में एक लाख 26 से ज्यादा लोग संक्रमित हो गए हैं और 4,600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.