Move to Jagran APP

Coronavirus: न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस से आज सुबह हुई पहली मौत

कोरोना वायरस के चलते न्यूजीलैड में पहली मौत हो गई है। न्यूजीलैंड सरकार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एक 70 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2020 09:30 AM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 09:30 AM (IST)
Coronavirus: न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस से आज सुबह हुई पहली मौत
Coronavirus: न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस से आज सुबह हुई पहली मौत

वेलिंगटन, आइएएनएस।  कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है।  इसी बीच न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस के कारण पहली मौत हो गई है। यहां एक 70 वर्षीय संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया है।  न्यूजीलैंड में COVID-19 की पहली मौत के मामले की पुष्टि रविवार को न्यूजीलैंड सरकार ने की।  सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, रविवार को न्यूजीलैंड सरकार ने घोषणा करते हुए इसकी पुष्टी की।         

loksabha election banner

रविवार तड़के दक्षिण द्वीप के वेस्ट कोस्ट क्षेत्र के ग्रीमाउथ अस्पताल में महिला का निधन हो गया। शुक्रवार सुबह महिला का कोरोना वायरस टेस्ट किया गया था, जिसका परिणाम पॉजिटिव आया था। अस्पताल के डॉक्टर ब्लूमफील्ड के अनुसार, महिला को सबसे पहले इन्फ्लूएंजा का पता चला था। चिकित्सा कर्मचारी केवल इन्फ्लूएंजा के लिए उपयुक्त व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण गियर पहने हुए थे। उन्होंने बताया कि  21 कर्मचारी जिनके पास रोगी के साथ निकट संपर्क था, अब सेल्फशन में हैं। न्यूजीलैंड ने रविवार को COVID-19 के 60 नए और तीन नए संभवत मामलों की सूचना दी, जिससे देश में कुल मामलों की संख्या 514 हो गई।

जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया के सभी देश कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। कोरोना वायरस का सबसे पहला मामला चीन के वुहान शहर में सामने आया था। इसके बाद देखते ही देखते ये बाकी देशों में फैलना शुरु हो गया। फिलहाल, अमेरिका में इससे सबसे ज्यादा लोग संक्रमित है। संक्रमित लोगों के आंकड़ों में अमेरिका ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। अमेरिका में फिलहाल, एक लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं। फिलहाल, सभी देशों ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अपनी सीमाओं को बंद कर लिया है। ताकि इसे एक देश से दूसरे देश में फैलने से रोका जा सके। बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इसे महामारी घोषित कर दिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.