'जलवायु संकट को लेकर ठोस कार्रवाई करनी होगी', गुटेरस बोले- जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता घटाएं
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने विश्व के नेताओं से जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, हम सच्चाई जानते हैं। अब हमें कार्रवाई करनी होगी।

'जलवायु संकट को लेकर ठोस कार्रवाई करनी होगी', गुटेरस (फोटो- रॉयटर)
HighLights
तुर्किये के अंताल्या में जलवायु सम्मेलन सीओपी31 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने किया आह्वान
जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता घटाएं, जलवायु संबंधी आपदाओं से निपटने के लिए फंडिंग बढ़ाएं
एपी, अंताल्या (तुर्किये)। तुर्किये के अंताल्या में संयुक्त राष्ट्र के जलवायु सम्मेलन (सीओपी31) में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता घटाने, जलवायु संबंधी आपदाओं से निपटने के लिए फंडिंग बढ़ाने और बदलते मौसम के प्रभावों से निपटने के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की। सीओपी का पूरा नाम कान्फ्रेंस आफ द पार्टीज है।
संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में विश्व के नेताओं के बीच बुधवार को वार्ता शुरू हुई, हालांकि अमेरिका, चीन और भारत के नेता सीओपी31 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हुए।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने विश्व के नेताओं से जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा, हम सच्चाई जानते हैं। अब हमें कार्रवाई करनी होगी। यह हमारे जीवन और हमारे बच्चों के भविष्य की लड़ाई है।
गुटेरस ने जलवायु वार्ता के चार सिद्धांत बताए। इनमें जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता खत्म करना, गर्म होती दुनिया के अनुरूप ढलना, जलवायु परिवर्तन से जूझ रहे देशों को अमीर राष्ट्रों की वित्तीय सहायता बढ़ाना और संघर्ष के बजाय सहयोग को बढ़ावा देना शामिल है।
इस बीच बुधवार को जारी एक नई रिपोर्ट के अनुसार, देशों के जलवायु लक्ष्यों और वास्तविक उत्सर्जन कटौती के बीच अंतर बढ़ रहा है।