Move to Jagran APP

कंबोडिया में नहीं बनेगा चीन का नौसैनिक अड्डा: हुन सेन

मैं विश्वास दिलाता हूं कि कंबोडिया की धरती पर चीन का किसी भी तरह का सैन्य अड्डा नहीं बनेगा।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 05:38 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 09:26 PM (IST)
कंबोडिया में नहीं बनेगा चीन का नौसैनिक अड्डा: हुन सेन
कंबोडिया में नहीं बनेगा चीन का नौसैनिक अड्डा: हुन सेन

नॉमपेन्ह, एएफपी। पिछले 33 वर्षो से कंबोडिया की सत्ता पर काबिज प्रधानमंत्री हुन सेन ने अमेरिकी चिंताओं को दूर करते हुए कहा है कि कंबोडिया की धरती पर चीन का नौसैनिक अड्डा नहीं बनेगा। हुन सेन का यह बयान बेहद अहम है क्योंकि दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में कंबोडिया को चीन का गहरा दोस्त माना जाता है।

loksabha election banner

हुन सेन ने सोमवार को यहां कहा, 'मुझे अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस का पत्र मिला है। इसमें उन्होंने कंबोडिया में चीन का नौसैनिक अड्डा बनाए जाने को लेकर चिंता जाहिर की है। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि कंबोडिया की धरती पर चीन का किसी भी तरह का सैन्य अड्डा नहीं बनेगा। हमारा संविधान इसकी इजाजत नहीं देता।'

दरअसल, अमेरिका की चिंता व्यापारिक लिहाज से बेहद अहम दक्षिण चीन सागर में चीन के बढ़ते प्रभाव को लेकर है। दक्षिण चीन सागर के बड़े हिस्से पर चीन अपना हक जताता है और इस क्षेत्र का धीरे-धीरे सैन्यीकरण कर रहा है। दक्षिण चीन सागर पर फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया और ताइवान भी अपना हक जताते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.