Move to Jagran APP

China: श्रीलंका के किसानों और मछुआरों को मुफ्त ईंधन और जहाज देगा चीन, क्या है ड्रैगन की मंशा?

China free fuel to Sri Lanka चीन ने श्रीलंका में 12 लाख 32 हजार 749 से अधिक किसानों को मुफ्त ईंधन की सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। वहीं 3 हजार 796 से अधिक मछुआरों को जहाज भी उपल्बध कराया जाएगा।

By AgencyEdited By: Nidhi AvinashPublished: Mon, 28 Nov 2022 08:07 AM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2022 08:07 AM (IST)
China: श्रीलंका के किसानों और मछुआरों को मुफ्त ईंधन और जहाज देगा चीन, क्या है ड्रैगन की मंशा?
China: श्रीलंका के किसानों और मछुआरों को मुफ्त ईंधन और जहाज देगा चीन

कोलंबो (श्रीलंका), एजेंसी। China free fuel to Sri Lanka: श्रीलंका इन दिनों घोर आर्थिक संकट की दौर से गुजर रहा है। ऐसे में अब चीन ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। चीन (China) अब श्रीलंका के किसानों और मछुआरों को मुफ्त ईंधन (Free Fuel) और जहाज देगा। न्यूज एजेंसी एएनआइ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने श्रीलंका में 12 लाख 32 हजार, 749 से अधिक किसानों को मुफ्त ईंधन की सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। वहीं 3 हजार 796 से अधिक मछुआरों को जहाज भी उपल्बध कराया जाएगा।

loksabha election banner

श्रीलंका में चीनी दूतावास का ट्वीट

श्रीलंका में चीनी दूतावास ने ट्वीट कर जानकारी दी की महा सीजन 2022/23 (20L/हेक्टेयर) में 3 लाख 42 हजार 266 हेक्टेयर धान के खेतों की कटाई के लिए चीन, श्रीलंका के 12 लाख 32 हजार, 749 से अधिक किसानों को 10.6 मिलियन लीटर डीजल दान करेगा। वहीं 40 फीट (1,000 लीटर/जहाज) से नीचे सभी 3 हजार 796 से अधिक मछुआरों को मछली पकड़ने वाली नौकाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

America: मैरीलैंड में बिजली लाइनों में फंसा छोटा विमान, आसपास के इलाकों में छाया अंधेरा

श्रीलंका में दिलचस्पी क्यों दिखा रहा चीन

जियो-पॉलिटिक की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन बड़े पैमाने पर श्रीलंका (Sri Lanka) में दिलचस्पी दिखा रहा है। रिपोर्ट से पता चलता है कि कम्युनिस्ट राष्ट्र चीन, श्रीलंका में समुद्री खीरे के खेतों में निवेश कर रहा है। इसी के साथ चीन श्रीलंका से चीन को प्रजातियों के निर्यात की सुविधा भी देना चाहता है। जानकारी के लिए बता दें कि समुद्री खीरे एक मछली है जिसे चीन, ताइवान, जापान और सिंगापुर में काफी पसंद किया जाता है। खाने के मामले में समुद्री खीरा चाइना वालों की पहली पसंद है।

किसान कर रहे चीन का विरोध

जियो-पॉलिटिक की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका के मछुआरे और किसान चीन के खिलाफ इस बात के लिए विरोध कर रहे है कि चीन उनके समुद्री संसाधनों का शोषण कर रहा है। उन्हें डर है कि इन कृषि परियोजनाओं से उनकी आजीविका पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है। दुनिया जानती है कि चीन समुद्री संसाधनों का अवैध रूप से शोषण करने के लिए जाना जाता है। चीन की दुनिया में सबसे शक्तिशाली बनने की इच्छा से श्रीलंका जैसे कमजोर देशों को भारी नुकसान होने की संभावना है।

Landslide: कैमरून और इटली में भूस्खलन से 21 की मौत, लापता लोगों की तलाश जारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.