विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

China-Taiwan Clash: चीन ने ताइवान में फिर की घुसपैठ की कोशिश, 28 लड़ाकू विमानों ने हवाई क्षेत्र में भरी उड़ान

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Wed, 13 Sep 2023 08:37 AM (IST)

China-Taiwan Clash चीन और ताइवान (China And Taiwan) की दुश्मनी काफी पुरानी है। एक बार चीन ने ताइवान में घुसपैठ ...और पढ़ें

ताइवान की सीमा में चीन की 28 लड़ाकू विमानों के साथ घुसपैठ (फाइल फोटो)
ताइवान की सीमा में चीन की 28 लड़ाकू विमानों के साथ घुसपैठ (फाइल फोटो)

ताइपे, एजेंसी। ताइवान में चीन घुसपैठ की कोशिश करता रहता है। चीन की इस हरकत का ताइवान ने काफी बार शिकायत की है। बुधवार को एकबार फिरसे चीन ने ताइवान में घुसपैठ की कोशिश की। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी देते  हुए कहा कि उसने बुधवार सुबह अपने वायु रक्षा क्षेत्र में 28 चीनी वायु सेना के विमानों को देखा। बीजिंग के द्वारा किए गए इस हरकत को ताइपे  हमेशा से इसे नियमित उत्पीड़न कहता आ रहा है।

लोकतांत्रिक रूप से शासित ताइवान को चीन हमेशा से अपने क्षेत्र के रूप में देखता है। हाल के वर्षों में ताइवान ने द्वीप के पास चीनी सैन्य गतिविधियों में वृद्धि की शिकायत की है। बीजिंग बार-बार इस क्षेत्र पर अपनी संप्रभुता के दावों पर जोर देना चाहता है।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, स्थानीय समयानुसार मंगलवार सुबह लगभग 6 बजे चीनी लड़ाकू विमान द्वीप के दक्षिण-पश्चिम कोने में वायु रक्षा पहचान क्षेत्र और ADIZ में दिखाई दिए।

मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि कुछ चीनी विमानों ने प्रशांत क्षेत्र में चीनी विमानवाहक पोत शेडोंग के साथ अभ्यास करने के लिए बाशी चैनल को पार किया।

मंत्रालय ने आगे कहा कि ताइवान की सेनाओं ने स्थिति की निगरानी की, जिसमें अपने स्वयं के वायु सेना के विमानों को भेजना और वायु रक्षा प्रणालियों को सक्रिय करना शामिल है। 

यह भी पढ़ें- China: भारी बारिश से दक्षिण चीन में कई लोगों की मौत, रिहायशी इलाकों में घुसे 70 मगरमच्छ; सर्च ऑपरेशन जारी

यह भी पढ़ें- चीन के विदेश मंत्री के बाद अब रक्षा मंत्री लापता, आखिरी बार बीजिंग में किया था सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित