Move to Jagran APP

कंबोडियाई पीएम ने अमेरिका को दी मदद रोकने की चुनौती

प्रधानमंत्री हुन सेन ने कहा,' मैं अमेरिका के इस कदम का स्वागत करता हूं। साथ ही अमेरिका को सभी प्रकार की मदद रोकने के लिए उत्साहित भी करता हूं।'

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Sun, 19 Nov 2017 04:54 PM (IST)Updated: Sun, 19 Nov 2017 04:54 PM (IST)
कंबोडियाई पीएम ने अमेरिका को दी मदद रोकने की चुनौती
कंबोडियाई पीएम ने अमेरिका को दी मदद रोकने की चुनौती

नोम पेन्ह, रायटर। कंबोडिया की सरकार ने अमेरिका को हर प्रकार की सहायता बंद करने की चुनौती दे डाली है। कंबोडिया की विपक्षी पार्टी के भंग होने के बाद अमेरिका ने अगले साल होने वाले चुनाव के लिए दी जाने वाली आर्थिक मदद रोकने की घोषणा की थी।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री हुन सेन ने रविवार को कहा,' मैं अमेरिका के इस कदम का स्वागत करता हूं। साथ ही अमेरिका को सभी प्रकार की मदद रोकने के लिए उत्साहित भी करता हूं।' सेन के अनुसार इससे कंबोडिया सरकार की सेहत पर फर्क नहीं पड़ता है। इससे केवल वे लोग और समूह प्रभावित होंगे जो यहां अमेरिकी नीतियों को आगे बढ़ाना चाह रहे हैं। ज्ञात हो कि अमेरिका ने इसी साल अप्रैल में कंबोडिया को अगले साल होने वाले चुनावों के लिए करीब 11.68 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी।

इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने कंबोडियाई सरकार के आग्रह पर विपक्षी दल को भंग कर दिया। इससे पहले सितंबर में सरकार ने विपक्षी दल के प्रमुख केम सोखा को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। केम पर कथित तौर पर अमेरिका के साथ मिलकर तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था।

यह भी पढ़ें: श्रीलंका में भी मुस्लिमों के खिलाफ हुई हिंसा, लगाया गया क‌र्फ्यू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.