Move to Jagran APP

कंबोडिया की विपक्षी पार्टी आम चुनाव लड़ने पर अडिग

कंबोडिया नेशनल रेस्क्यू पार्टी के अध्यक्ष केम सोखा को तीन सितंबर को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था।

By Pratibha Kumari Edited By: Published: Tue, 12 Sep 2017 03:30 PM (IST)Updated: Tue, 12 Sep 2017 03:35 PM (IST)
कंबोडिया की विपक्षी पार्टी आम चुनाव लड़ने पर अडिग
कंबोडिया की विपक्षी पार्टी आम चुनाव लड़ने पर अडिग

नॉम पेन्ह, एपी/रायटर्स। कंबोडिया की मुख्य विपक्षी पार्टी ने मंगलवार को स्पष्ट कर दिया कि अपने नेता की गिरफ्तारी के बावजूद वह अगले साल होने वाले आम चुनाव में हिस्सा लेने पर अडिग है। कंबोडिया नेशनल रेस्क्यू पार्टी (सीएनआरपी) के अध्यक्ष केम सोखा को तीन सितंबर को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था।

loksabha election banner

कंबोडिया में अमेरिका के राजदूत विलियम हेड्ट ने उन्हें रिहा करने की अपील की है। विलियम ने सरकार के उन आरोपों को भी गलत बताया कि कंबोडिया के अंदरूनी मामलों में अमेरिका दखल दे रहा है।

सोखा की गिरफ्तारी के बाद पहली प्रेस कांफ्रेंस में सीएनआरपी के वरिष्ठ सदस्य छाय ने कहा, 'हमारी विरोध प्रदर्शन करने की कोई योजना नहीं है। हमने सरकार से अपने नेता की रिहाई की अपील की है।'

छाय केम सोखा के पुत्र हैं। तीन दशक से शासन कर रहे प्रधानमंत्री हुन सेन ने धमकी दी है कि अगर सोखा के खिलाफ कानूनी कार्यवाही में सीएनआरपी शामिल होती है तो उसकी मान्यता समाप्त कर दी जाएगी। सोखा की गिरफ्तारी को देश में अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले विपक्ष को कमजोर करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि चुनाव में हुन सेन को सीएनआरपी से कड़ी टक्कर मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: उ. कोरिया पर संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की बड़ी कार्रवाई, लगाया बैन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.