इस वजह से प्रिंसेस माइकल ऑफ केंट को मांगनी पड़ी माफी, अब कभी नहीं पहनेंगी ब्रोच!
ब्रिटिश की राजकुमारी ने ब्लैकमूर ब्रोच पहनने के लिए लोगों से माफी मांगी है। इस ब्रोच को कुछ लोगों ने 'जाति' से जोड़कर केंट की राजकुमारी के प्रति नाराजगी जताई थी।
लंदन (आइएएनएस)। ब्रिटिश की राजकुमारी ने ब्लैकमूर ब्रोच पहनने के लिए लोगों से माफी मांगी है। इस ब्रोच को कुछ लोगों ने 'जाति' से जोड़कर केंट की राजकुमारी के प्रति नाराजगी जताई थी। बता दें कि केंट की राजकुमारी माइकल, जिन्होंने क्वीन एलिज़ाबेथ द्वितीय के पहले चचेरे भाई से शादी की, बुधवार को ब्लैकमूर ब्रोच पहनकर बकिंघम पैलेस में एक क्रिसमस भोज में शामिल हुई थीं।
ब्लैकमूर की आकृति और मूर्तियां बेहद आकर्षक होती हैं, जो आमतौर पर अफ्रीकी पुरुषों को दर्शाती हैं और 17वीं और 18वीं शताब्दी में प्रमुख थे। वहीं, राजकुमारी के प्रवक्ता ने कहा कि राजकुमारी बहुत दुखी और परेशान हैं कि उनसे यह अपराध हुआ। उन्होंने बताया कि यह ब्रोच एक उपहार था और इससे पहले कई बार पहना जा चुका है। क्रिसमस के इस भोज में प्रिंस हैरी के मंगेतर, मेघन मार्कले भी मेहमान थे, जो कि मिश्र जाति से ताल्लुक रखते हैं।
ब्लैकमूर ब्रोच को सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने लंच के दौरान राजकुमारी माइकल और मार्कले के बीच होने वाली मुलाकात से जोड़कर भी देखा। जिसके बाद यह मामला और बढ़ गया। इस विवाद में बाद अब ऐसा समझा जा रहा है कि राजकुमारी माइकल भविष्य में शायद दोबारा यह ब्रोच कभी न पहने।
यह भी पढ़ें: देखिए, कैसे भूटान के नन्हें प्रिंस संग पीएम मोदी भी बन गए बच्चे