विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Brazil Flood: ब्राजील में बाढ़-बारिश से भारी तबाही, 100 से अधिक मौतें और हजारों लापता

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Thu, 09 May 2024 11:47 AM (GMT+05:30)

ब्राजील के रियो ग्रेनेड डो सुल में 29 अप्रैल से भारी बारिश हो रही है। राज्य के 414 शहर बाढ़ ...और पढ़ें

ब्राजील में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से 100 से ज्यादा लोगों की मौत।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)
ब्राजील में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से 100 से ज्यादा लोगों की मौत।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)

रॉयटर्स, रियो ग्रेनेड डो सुल। ब्राजील के रियो ग्रेनेड डो सुल राज्य में पिछले एक हफ्ते से जबरदस्त बारिश हो रही है, जिसकी वजह से कई इलाकों में बाढ़ आ चुकी है। बाढ़ की वजह से अब तक 100 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 14 लाख लोग प्रभावित हैं। दो लाख लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। ब्राजील के सिविल डिफेंस एजेंसी ने जानकारी दी कि बाढ़ और बारिश की वजह से 99,800 घर आंशिक या पूर्ण रूप से तबाह हो चुके हैं।

बाढ़ से प्रभावित 414 शहर

रियो ग्रेनेड डो सुल में 29 अप्रैल से भारी बारिश हो रही है। राज्य के 414 शहर बाढ़ की संकट में फंसे हैं। तकरीबन 130 लोग लापता हैं। बाढ़ से प्रभावित शहरों में फंसे लोगों के पास पीने के लिए पानी तक नहीं है। वहीं,कई जगहों पर टेलीफोन और इंटरनेट सेवाएं भी बाधित है।

15,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी बचाव कार्य में जुटे

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने वादा किया है कि निवासियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी। फंसे हुए लोगों को बचाने और सहायता पहुंचाने के लिए राज्य भर में लगभग 15,000 सैनिक, अग्निशामक, पुलिस और स्वयंसेवक काम पर जुटे हैं।

यह भी पढ़ें: Brazil Flood: ब्राजील में बाढ़-बारिश से भारी तबाही, 57 से अधिक मौतें और हजारों लापता; तस्वीरों में देखें मंजर