विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nepal Plane Crash: पांच भारतीय नागरिकों के शवों की हुई पहचान, परिजन को सौंपे गए पार्थिव शरीर

By AgencyEdited By: Shashank Mishra
Published: Mon, 23 Jan 2023 05:44 PM (IST)

Nepal Plane Crash डॉक्टरों ने रविवार को पीड़ितों के परिवारों द्वारा उपलब्ध कराए गए सबूतों के आधार पर अनिल कुमार ...और पढ़ें

दुर्घटनास्थल से अब तक 71 शव बरामद किए जा चुके हैं।
दुर्घटनास्थल से अब तक 71 शव बरामद किए जा चुके हैं।

काठमांडू, पीटीआई। नेपाल के पोखरा शहर में यति एयरलाइंस के विमान हादसे में मारे गए सभी पांच भारतीयों के शवों की पहचान कर ली गई है और उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। पांच भारतीयों की पहचान अभिषेक कुशवाहा (25), विशाल शर्मा (22), अनिल कुमार राजभर (27), सोनू जायसवाल (35) और संजय जायसवाल (26) के रूप में की गई है। सोमवार को सोनू जायसवाल के शव की शिनाख्त हुई।

एक व्यक्ति की तलाश अभी भी जारी

डॉक्टरों ने रविवार को पीड़ितों के परिवारों द्वारा उपलब्ध कराए गए सबूतों के आधार पर अनिल कुमार राजभर और अभिषेक कुशवाहा के शवों की पहचान की। शनिवार को विशाल शर्मा के शव की शिनाख्त हुई।

त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल के सूत्रों के मुताबिक, अस्पताल ने सोमवार को सोनू जायसवाल, अनिल कुमार राजभर, अभिषेक कुशवाहा और विशाल शर्मा के शव उनके परिजनों को सौंप दिए। परिवार के एक सदस्य ने फोन पर बताया कि शव लेने के बाद परिजन भारत के लिए रवाना हो गए। संजय जायसवाल का शव उनके परिवार को सौंप दिया गया और पिछले सप्ताह भारत वापस ले जाया गया था।

Video: Nepal Plane Crash Video: Nepal हादसे में एयर होस्टेस ने प्लेन के अंदर से बनाया Video हुआ Viral

बता दें दुर्घटनास्थल से अब तक 71 शव बरामद किए जा चुके हैं और शेष एक व्यक्ति की तलाश की जा रही है। नेपाल के नागरिक उड्डयन निकाय के अनुसार, अगस्त 1955 में पहली आपदा दर्ज किए जाने के बाद से देश में हवाई दुर्घटनाओं में 914 लोग मारे गए हैं। पोखरा में यति एयरलाइंस त्रासदी नेपाली आसमान में 104 वीं दुर्घटना है और हताहतों की संख्या के मामले में तीसरी सबसे बड़ी दुर्घटना है।

यह भी पढ़ें- भारत में दुनिया के 20% कैंसर मरीज, डॉक्टरों की चेतावनी, आदत और लाइफस्टाइल नहीं सुधारी तो और बिगड़ेगी स्थिति

यह भी पढ़ें- Fact Check: विमान हादसे के बनावटी वीडियो को असली समझकर शेयर कर रहे लोग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।