विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला: कई इलाकों में 25 वारदातों में 40 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, कई सैन्य वाहन तबाह

Published: Thu, 05 Nov 2026 11:13 PM (IST)

बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने 25 हमलों की जिम्मेदारी ली है, जिसमें 40 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और कई वाहन नष्ट हुए।

News Article Hero Image

HighLights

  1. बीएलए ने बलूचिस्तान में 25 हमलों की जिम्मेदारी ली।

  2. 40 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, कई वाहन नष्ट हुए।

  3. पाकिस्तानी बलों पर चार नागरिकों की हत्या का आरोप।

डिजिटल डेस्क, क्वेटा। बलूचिस्तान के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों के दौरान पाकिस्तानी बलों को निशाना बनाकर किए गए 25 हमलों की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली है। संगठन ने दावा किया कि इन हमलों में पाकिस्तान के 40 जवान मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हुए।

बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने बुधवार को दावा किया कि संगठन ने 26 अक्टूबर से तीन नवंबर के बीच पाकिस्तानी सैन्यकर्मियों, खुफिया एजेंटों और उन सशस्त्र समूहों को निशाना बनाकर कई हमले किए, जिन्हें उसने "मौत के दस्ते" बताया।

इस दौरान कई सैन्य और रसद वाहन नष्ट किए गए। बीएलए के लड़ाकों ने तीन नवंबर को खरान जिले में पाकिस्तानी सेना के दो वाहनों पर हमला किया। उसी रात नौरोज कलात में दूसरे काफिले पर हमला किया।

जोमी हमले में तीन पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। दो नवंबर को अहमद वाल और मस्तुंग में हुए हमलों की जिम्मेदारी भी ली। इसमें तीन जवान मारे गए और कई घायल हुए।

मस्तुंग में मुख्य राजमार्ग पर मदीना होटल के पास सैन्य काफिले पर हमले में चार से अधिक जवान मारे गए और कई अन्य घायल हुए। 28 अक्टूबर को वाशुक जिले के साजिद के पास सैन्य काफिले पर हुए हमले में चार जवान मारे गए और 26 अक्टूबर को खुजदार के करख इलाके में 30 से अधिक वाहनों वाले पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर घात लगाकर हमला किया। इसमें नौ से अधिक पाकिस्तानी जवान मारे गए और कई अन्य घायल हुए।

नोशकी के अहमद वाल इलाके में मुख्य सैन्य शिविर पर भारी हथियारों से हमला किया, जिससे व्यापक नुकसान हुआ। 30 अक्टूबर को लड़ाकों ने इसी इलाके में सैन्य ट्रकों के काफिले पर हमला किया। इसमें दो जवान मारे गए और ट्रक नष्ट हो गया।

चार नागरिकों को मार डाला

एक प्रमुख मानवाधिकार संगठन ने आरोप लगाया कि बलूचिस्तान में पाकिस्तानी बलों ने कम से कम चार नागरिकों की गैर-न्यायिक हत्या की। बलूच यकजेहती कमेटी (बीवाईसी) ने बताया कि दुकानदार इलाही बख्श और चालक मुनीर अहमद के शव दो नवंबर को नाल क्षेत्र के लगोरजार्ड इलाके में फेंके गए थे। 31 अक्टूबर को सलाहुद्दीन की फर्जी मुठभेड़ में हत्या कर दी गई। 17 वर्षीय छात्र रेयान उल्फत का क्षत-विक्षत शव 22 अक्टूबर को मिला।

सोर्स- न्यूज एजेंसी आइएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।