'बिस्मिल्लाह... से ले तेनेब्र', फ्रांस के विरोध-प्रदर्शनों से जुड़े इस वायरल मैसेज का क्या है मतलब?
फ्रांस में हाई स्कूल छात्रों के विरोध प्रदर्शनों में 'बिस्मिल्लाह, से ले तेनेब्र' नारा वायरल हो गया है, जिसकी उत्पत्ति ...और पढ़ें

बिस्मिल्लाह, से ले तेनेब्र का क्या मतलब है।
HighLights
'बिस्मिल्लाह, से ले तेनेब्र' फ्रांस के छात्र विरोध का नारा।
स्नैपचैट मैसेज से उत्पन्न, पुलिस की नकल का मजाक।
यह नारा अब बेल्जियम और इटली तक फैला।
डिजिटल डेस्क, पेरिस। फ्रांस में हाई स्कूल के छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान कई नारे सामने आए हैं, लेकिन एक रहस्यमयी वाक्यांश अब प्रदर्शनकारियों के बीच एक खास नारा बन गया है। 'बिस्मिल्लाह, से ले तेनेब्र', जिसे पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने भी दोहराया है, अब स्कूलों के बाहर लगे प्लेकार्ड से लेकर वायरल वीडियो तक हर जगह फैल गया है।
यह वाक्यांश स्नैपचैट के एक मैसेज से आया है। छात्रों को शक है कि यह मैसेज किसी अंडरकवर पुलिस अधिकारी ने भेजा था।
प्रदर्शनकारियों ने इसे एक मजाक में बदल दिया है। वे इसका इस्तेमाल उस कोशिश का मजाक उड़ाने के लिए कर रहे हैं, जो उनके अनुसार पुलिस में उनके निजी प्रदर्शन समूहों में घुसपैठ करने के लिए की थी। यह नारा अब फ्रांस से बाहर निकलकर बेल्जियम और इटली के विरोध प्रदर्शनों में भी दिखाई देने लगा है।
यूरो न्यूज के अनुसार, छात्रों के कहना है कि यह उस व्यक्ति का मजाक उड़ाता है जिसने किशोरों की तरह बोलने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा। वहीं 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' के अनुसार, इसे पीढ़ियों के बीच के अंतर को दर्शाने वाले एक संक्षिप्त रूप से के तौर पर देखा जा रहा है।
'बिस्मिल्लाह, से ले तेनेब्र' का क्या है मतलब?
बिस्मिल्लाह, अरबी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ है 'ईश्वर के नाम पर'। पारंपरिक रूप से किसी भी काम की शुरूआत करने से पहले इसे कहा जाता है। रोजमर्रा की फ्रेंच बोलचाल की भाषा में, इसका मतलब 'चलो चलते हैं' जैसा भी हो सकता है। 'से ले तेनेब्र' का अनुवाद है, 'यह अंधेरा है'। युवा पीढ़ी इसका इस्तेमाल किसी ऐसी स्थिति के लिए करती है जो बहुत गंभीर या विनाशकारी हो।
इन दोनों को मिलाकर इसका अर्थ कुछ ऐसा निकलता है, 'ईश्वर के नाम पर, यह तो अंधेरा है'। छात्रों ने इसे मजाक में बदल दिया है। उनका मानना है कि कुछ अंडरकवर अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शनों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए युवाओं की बोलचाल की भाषा की नकल करने की कोशिश की थी।
स्नैपचैट से वायरल हुआ नारा
यह वाक्यांश स्नैपचैट पर हुई एक बातचीत के स्क्रीनशॉट से आया है, जो अक्टूबर की शुरुआत में वायरल होने लगा था। उस समय छात्र स्कूलों को ब्लॉक करने की योजना बनाने के लिए इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे थे।
इस मैसेद में, ममादौ नाम के एक यूजर ने एक ग्रुप में शामिल होने की इच्छा जताते हुए लिखा, 'हाय, ईश्वर के नाम पर, यह तो अंधेरा है। भाई, यह ब्लॉकेड कब है?'
हालांकि, न तो फ्रांस की पुलिस और न ही वहां के गृह मंत्रालय ने इन स्क्रीनशॉट्स पर कोई टिप्पणी की है और इन अकाउंट्स की पहचान की भी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- फ्रांस हिंसा पर दिल्ली के छात्रनेता बोले- इसे जायज नहीं कह सकते, शांतिपूर्ण प्रदर्शन और उपद्रव में फर्क जरूरी
