बाइनेंस से विड्रॉल शुरू होते ही मची भगदड़, ग्राहकों ने एक दिन में निकाले 4.7 अरब डॉलर; FBI ने उत्तर कोरियाई हैकरों को ठहराया जिम्मेदार
$6.3 अरब की चोरी के बाद बाइनेंस पर विड्रॉल सुविधा बहाल होते ही ग्राहकों ने एक दिन में 4.72 अरब डॉलर की निकासी की।

बाइनेंस से विड्रॉल शुरू होते ही 4.7 अरब डॉलर की निकासी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, सिंगापुर। दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद रविवार को जब विड्राल (पैसे निकालने की सुविधा) की सुविधा फिर से शुरू हुई, तो ग्राहकों ने कुल 4.72 अरब डालर की निकासी की।
बाइनेंस ने बताया कि यह रकम कुल एसेट्स का 2.8 प्रतिशत है।
विड्राल की यह मात्रा भरोसे की एक शुरुआती परीक्षा है। इसकी तुलना 2023 में सिलिकान वैली बैंक के डूबने के दौरान यूएसडीसी से एक हफ्ते में निकाले गए लगभग सात अरब डॉलर और 2022 में एफटीएक्स से 72 घंटों के भीतर निकाले गए करीब छह अरब डॉलर से की जा सकती है।
एक्स पर सोमवार को बाइनेंस की को-सीईओ यी हे ने कहा, "अभी हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि माहौल सुरक्षित हो। इसके बाद ही यूजर्स अपना फंड निकाल सकेंगे और बाइनेंस अपना कामकाज पूरी तरह से बहाल कर सकेगा।"
एपी के अनुसार, एफबीआई ने शनिवार को बताया था कि बाइनेंस से कुछ ही मिनटों में अरबों डॉलर की चोरी, जो इतिहास की सबसे बड़ी क्रिप्टो चोरी है, को उत्तर कोरियाई हैकरों ने अंजाम दिया था। ब्यूरो ने कहा कि हमला ट्रेडरट्रेटर नामक समूह की साइबर गतिविधियों से जुड़ा है।
(न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।