बांग्लादेश में चीनी नागरिक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, कई दिनों तक बनाकर रखा बंधक; पुलिस ने छुड़ाया
छात्रा 17 नवंबर को स्कूल जाते समय लापता हो गई थी। उसके पिता ने 18 नवंबर को मानिकगंज सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बांग्लादेशी मीडिया संस्थान यूएनबी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार देर रात ढाका के उत्तरा इलाके में किराये के एक मकान से चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया और नाबालिग लड़की को छुड़ा लिया।

बांग्लादेशी अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म में चीनी नागरिक को जेल भेजा (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
छात्रा 17 नवंबर को स्कूल जाते समय लापता हो गई थी
मानिकगंज सदर थाने की पुलिस ने पीड़िता को छुड़ाया
आईएएनएस, ढाका। इंटरनेट मीडिया के जरिये दोस्ती करने के बाद 14 वर्षीय स्कूली छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में बांग्लादेश की एक अदालत ने चीनी नागरिक को जेल भेज दिया।
स्थानीय मीडिया के अनुसार वरिष्ठ न्यायिक मजिस्ट्रेट डोलोन बिस्वास ने बुधवार दोपहर पुलिस की ओर से आरोपित चेन योंग को अदालत में पेश किए जाने के बाद यह आदेश दिया।
छात्रा 17 नवंबर को स्कूल जाते समय लापता हो गई थी। उसके पिता ने 18 नवंबर को मानिकगंज सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
बांग्लादेशी मीडिया संस्थान यूएनबी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार देर रात ढाका के उत्तरा इलाके में किराये के एक मकान से चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया और नाबालिग लड़की को छुड़ा लिया।
सोमवार रात लड़की ने अपनी बड़ी बहन से संपर्क किया और बताया कि चेन योंग ने टिकटॉक पर उससे दोस्ती की थी। वह उसे मानिकगंज के एक किराये के मकान में ले गया, जहां उसने कई बार उसका दुष्कर्म किया और उसे बंधक बनाकर रखा।
मानिकगंज सदर थाने की पुलिस ने पीड़िता को छुड़ाया और चेन योंग को गिरफ्तार किया।