विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Janmashtami 2024: शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद हिंदुओं से मिले मुहम्मद यूनुस, जन्माष्टमी पर कर दिया बड़ा वादा

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Mon, 26 Aug 2024 08:37 PM (IST)

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने जन्माष्टमी के अवसर पर अंतर-धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने की बात ...और पढ़ें

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस। फाइल फोटो।
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस। फाइल फोटो।

HighLights

  1. बांग्लादेश में जन्माष्टमी पर यूनुस ने हिंदुओं से किया सौहार्द बढ़ाने का वादा
  2. मुहम्मद यूनुस ने ढाका के रामकृष्ण मिशन के प्रमुख सहित कई नेताओं से की मुलाकात

पीटीआई, ढाका। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस (Muhammad Yunus) ने जन्माष्टमी के अवसर पर देश के हिंदू समुदाय से मुलाकात की और अंतर-धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। यूनुस ने जन्माष्टमी के अवसर पर उनके लिए एक स्वागत समारोह की मेजबानी की। बांग्लादेश में जन्माष्टमी पर सार्वजनिक अवकाश रहता है।

लोगों के बीच नहीं हो सकता विभाजनः यूनुस

शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद कई दिनों तक हुई छात्रों की हिंसा में अल्पसंख्यक हिंदू आबादी को अपने व्यवसाय और संपत्तियों की तोड़फोड़ और हिंदू मंदिरों की तबाही का सामना करना पड़ा है। मुख्य सलाहकार (सीए) कार्यालय ने यूनुस के हवाले से कहा कि हमारे देश में लोगों के बीच कोई विभाजन नहीं हो सकता। हम समान नागरिक हैं।

यूनुस ने की कई हिंदू समुदाय के नेताओं से मुलाकात

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश एक बड़ा परिवार है जहां सरकार की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा करना है। मुहम्मद यूनुस से मुलाकात के दौरान बांग्लादेश पूजा उद्जापन परिषद के अध्यक्ष बशुदेब धर, ढाका के रामकृष्ण मिशन के प्रमुख स्वामी पूर्णात्मनंद महाराज और काजोल देबनाथ और मोनिंद्र कुमार नाथ सहित हिंदू समुदाय के नेता उपस्थित थे। 

यह भी पढ़ेंः

बांग्लादेश में हिंसक झड़प, अब ढाका में भिड़े छात्र और अंसार के सदस्य; दोनों पक्षों के कई लोग घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।