विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांग्लादेश में मार्शल आर्ट्स की आड़ में चल रहे आतंकी कनेक्शन का खुलासा, इंस्ट्रक्टर सहित कई गिरफ्तार

Published: Sun, 12 Jul 2026 04:52 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2026 05:08 PM (IST)

बांग्लादेश में मार्शल आर्ट्स संस्था की आड़ में चल रहे एक आतंकी कनेक्शन का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इसके ...और पढ़ें

बांग्लादेश में आतंकी कनेक्शन का खुलासा। (फाइल)

बांग्लादेश में आतंकी कनेक्शन का खुलासा। (फाइल)

HighLights

  1. मार्शल आर्ट्स संस्था की आड़ में आतंकी संगठन सक्रिय।

  2. बांग्लादेश पुलिस ने संगठन के प्रमुख को गिरफ्तार किया।

  3. 'फतह कॉम्बेट सिस्टम' के छात्र और इंस्ट्रक्टर शामिल।

डिजिटल डेस्क, ढाका। मार्शल आर्ट्स संस्था की आड़ में चल रहे एक संगठन पर बांग्लादेश में आतंकवाद-विरोधी जांच में पुलिस ने इसके प्रमुख को गिरफ्तार किया है। ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की काउंटर टेररिज्म एंड ट्रांसनेशनल क्राइम यूनिट ने जांच के सिलसिले में कई अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

बांग्लादेश संगबाद संस्था की रिपोर्ट के अनुसार, कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग खुलना स्थित मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग संस्था 'फतह कॉम्बेट सिस्टम' के छात्र और इंस्ट्रक्टर थे।

साबिर को फोन से मिलाे वीडियो की जांच

जांचकर्ता मार्शल आर्ट्स इंस्ट्रक्टर शाह अमानत साबिर के मोबाइल फोन से मिले एक वीडियो की जांच कर रहे हैं, जो 'फतह कॉम्बेट सिस्टम' का प्रमुख है। पुलिस का कहना है कि 2 मिनट 23 सेकंड के इस वीडियो में कथित तौर पर रात के समय एक ग्रामीण सड़क पर धमाके, आतंकवादी नारे और साबिर को धारदार हथियार लिए हुए धमकी देते हुए दिखाया गया है। इस कथित वीडियो क्लिप के बैकग्राउंड में ISIS के प्रोपेगेंडा से जुड़ा एक अरबी गाना इस्तेमाल किया गया था।

'नेशनल सिटिजन्स पार्टी' के सदस्य की भी जांच

इस मामले में 'नेशनल सिटिजन्स पार्टी' (NCP) के एक सदस्य की भी जांच की जा रही है। यह पार्टी 2024 में बांग्लादेश में शेख हसीना विरोधी प्रदर्शनों के बाद छात्रों द्वारा बनाई गई थी। NCP का गठन बांग्लादेश में मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के कार्यकाल के दौरान हुआ था।

आतंकवाद-विरोधी जांच के सिलसिले में गिरफ्तार लोगों में 'नेशनल सिटिजन पार्टी' की गाजीपुर शहर संयोजक समिति के संयुक्त सदस्य सचिव अताउल्लाह शाह भी शामिल हैं, जिन्हें गिरफ्तारी के बाद 7 जुलाई को NCP से निकाल दिया गया था। शाह को 5 जुलाई को जत्राबाड़ी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत 'मिनी कॉक्स बाजार' इलाके के बालुर मठ से छह अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

CTTC प्रमुख शम्सुल हक ने कहा कि इस मामले में FCS से जुड़े 10 से 12 लोगों के नाम शामिल हैं, जिन पर चरमपंथी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

यह भी पढ़ें- शेख हसीना दिसंबर में बांग्लादेश लौटकर करेंगी सरेंडर, बोलीं- मौत आए तो अपनी मिट्टी पर आए