विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांग्लादेश में हिंसा, आगजनी के लिए पीएम तारिक रहमान ने भारत पर साधा निशाना

Published: Thu, 19 Nov 2026 11:31 PM (GMT+05:30)

बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा और आगजनी के बीच प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने अपदस्थ शेख हसीना और अवामी लीग पर हमला बोला। 

बांग्लादेश में आगजनी के लिए पीएम तारिक रहमान ने भारत पर साधा निशाना। (फोटो-रॉयटर्स)

बांग्लादेश में आगजनी के लिए पीएम तारिक रहमान ने भारत पर साधा निशाना। (फोटो-रॉयटर्स)

HighLights

  1. पीएम रहमान ने हसीना, अवामी लीग पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया।

  2. अवामी लीग पर देश विरोधी साजिश, सीमा पार संबंध का आरोप।

  3. रहमान ने लोकतांत्रिक ताकतों को एकजुट होकर हिंसा रोकने का निर्देश दिया।

डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश में हिंसा और आगजनी की बढ़ती घटनाओं के बीच प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने गुरुवार को अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी पार्टी अवामी लीग पर हमला बोला।

लालमोनिरहाट की रैली में उन्होंने भारत का नाम लिए बिना सीमा पार पनाह लिए लोगों पर साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अवामी लीग के नेता जनता के हितों के विरुद्ध काम कर रहे हैं और वहां बैठे अपने आकाओं को खुश करने के लिए देश के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं।

संसद में भी रहमान ने बुधवार को कहा था कि प्रतिबंधित अवामी लीग के कार्यकर्ता फिर आतंक फैला रहे हैं और हसीना की दिसंबर में संभावित वापसी की चर्चाओं के बीच देश में तनाव गहराया है। उन्होंने 2024 के ‘जुलाई विद्रोह’ की भावना याद दिलाते हुए लोकतांत्रिक ताकतों से एकजुट होने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि लोग अब आगजनी, जबरन गुमशुदगी और हत्याओं की राजनीति से तंग आ चुके हैं। उन्होंने बीएनपी सांसदों को तुरंत अपने क्षेत्रों में लौटने, सड़कों पर मौजूद रहने और जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हिंसा का सामना करने का निर्देश दिया।

सोर्स- न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के अनुसार

डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश में हिंसा और आगजनी की बढ़ती घटनाओं के बीच प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने गुरुवार को अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी पार्टी अवामी लीग पर हमला बोला। लालमोनिरहाट की रैली में उन्होंने भारत का नाम लिए बिना सीमा पार पनाह लिए लोगों पर साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अवामी लीग के नेता जनता के हितों के विरुद्ध काम कर रहे हैं और वहां बैठे अपने आकाओं को खुश करने के लिए देश के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं।
संसद में भी रहमान ने बुधवार को कहा था कि प्रतिबंधित अवामी लीग के कार्यकर्ता फिर आतंक फैला रहे हैं और हसीना की दिसंबर में संभावित वापसी की चर्चाओं के बीच देश में तनाव गहराया है। उन्होंने 2024 के ‘जुलाई विद्रोह’ की भावना याद दिलाते हुए लोकतांत्रिक ताकतों से एकजुट होने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि लोग अब आगजनी, जबरन गुमशुदगी और हत्याओं की राजनीति से तंग आ चुके हैं। उन्होंने बीएनपी सांसदों को तुरंत अपने क्षेत्रों में लौटने, सड़कों पर मौजूद रहने और जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हिंसा का सामना करने का निर्देश दिया।
सोर्स- न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के अनुसार 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।