विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांग्लादेश में चीनी नागरिकों की नापाक करतूत, झुग्गी-बस्तियों में दिनभर बनाते हैं वीडियो; भारत बताकर फैलाते हैं झूठ

Published: Mon, 09 Nov 2026 07:53 PM (IST)

ढाका के उत्तरा में चीनी नागरिक झुग्गी-बस्तियों में वीडियो बना रहे हैं, जिसमें वे भारत के नई दिल्ली में होने ...और पढ़ें

बांग्लादेश में चीनी नागरिकों की नापाक करतूत (तस्वीर- सोशल मीडिया)

बांग्लादेश में चीनी नागरिकों की नापाक करतूत (तस्वीर- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. ढाका की झुग्गी-बस्तियों में चीनी नागरिक बना रहे वीडियो।

  2. भारत के नई दिल्ली में होने का करते हैं झूठा दावा।

  3. भारत की जीवनशैली पर फैलाते हैं गलत जानकारी।

डिजिटल डेस्क, ढाका।बांग्लादेश की राजधानी ढाका के उत्तरा इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पिछले कुछ महीनों से करीब 150 चीनी नागरिक युवक-युवतियां हाथों में दो-दो मोबाइल फोन लेकर गलियों और झुग्गी-बस्तियों में घूम रहे हैं।

एक फोन से वे लगातार वीडियो रिकॉर्डिंग या लाइव-स्ट्रीमिंग करते हैं, जबकि दूसरे फोन की स्क्रीन पर कुछ लिखा होता है। सुबह से लेकर रात तक चलने वाली इस वीडियोग्राफी से स्थानीय लोग अब बेहद परेशान हैं।

वीडियो और चीन के प्लेटफॉर्म का क्या आधार है?

बांग्लादेश के एक अखबार के अनुसार, शुरुआत में स्थानीय लोगों को लगा कि ये लोग शायद कोई पत्रकार हैं या गूगल स्ट्रीट व्यू के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन पूछताछ करने पर पता चला कि ये लोग वीचैट, डोयुइन और अन्य चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव-स्ट्रीमिंग करके पैसे कमाते हैं। इसके लिए उन्होंने स्थानीय महिलाओं जैसे रितु अख्तर को 700 से 800 रुपये प्रतिदिन पर गाइड के रूप में भी रखा हुआ है।

सबसे बड़ा झूठ- बांग्लादेश को बता रहे हैं नई दिल्ली

इसी अखबार के रिपोर्ट के अनुसार यह पूरा मामला तब और ज्यादा गंभीर और आपत्तिजनक हो गया जब इन चीनी नागरिकों के बयानों का अनुवाद कराया गया। उत्तरा की गरीब और कम विकसित बस्तियों जैसे टेकपाड़ा में घूम रहे ये चीनी नागरिक अपने दर्शकों से झूठ बोल रहे हैं कि वे भारत के नई दिल्ली में हैं।

इस बात को ऐसे समझिए कि एक चीनी महिला मियानमियान ने वीडियो में वहां के घरों को गंदा और बिना पंखे वाला बताते हुए भारत के बारे में उल्टी-सीधी बातें कहीं। वहीं एक अन्य चीनी नागरिक वांग वेई ने तो हद ही पार कर दी। उसने सड़क किनारे चाय की चुस्की ले रहे लोगों का वीडियो बनाते हुए झूठा दावा किया कि ये लोग गाय के पेशाब की चाय पी रहे हैं और उनका जीवन बेहद अस्वच्छ है।

लोगों की निजता का हनन और फिर बढ़ता गुस्सा...

वहीं इस मामले में स्थानीय निवासियों का कहना है कि ये लोग सिर्फ सड़कों पर ही नहीं, बल्कि कई बार बिना अनुमति के लोगों के घरों के अंदर और यहां तक कि निजी कमरों तक में घुस जाते हैं, जिससे महिलाओं और परिवारों को भारी असहजता का सामना करना पड़ता है। लोग जब इसका विरोध करते हैं, तो वे अंग्रेजी न आने का नाटक करके मुस्कुराते हुए सॉरी बोलकर निकल जाते हैं।

पुलिस तक पहुंचा मामला, लेकिन प्रशासन चुप है

हालांकि मामला यही तक खत्म नहीं होता। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्थानीय लोग पुलिस के पास भी पहुंचे। लेकिन स्थानीय लोगों की भारी नाराजगी और शिकायतों के बावजूद पुलिस अभी तक इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई है।

उत्तरा पश्चिम थाने के ऑफिसर-इन-चार्ज (OC) मोहम्मद खालिद मंसूर ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी है कि चीनी नागरिक ऐसे वीडियो बना रहे हैं, लेकिन भाषा की बाधा और उनकी गतिविधियों के सटीक उद्देश्य का पता न होने के कारण पुलिस अभी तक यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि इन वीडियोज का असली मकसद क्या है। हालांकि, उच्चाधिकारियों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।