बांग्लादेश में मदरसे में लगी भीषण आग, धुएं के कारण 79 छात्र बीमार
बांग्लादेश के नारायणगंज में जामिया अशरफिया मदरसे में आग लगने से 79 छात्र धुएं की चपेट में आकर बीमार पड़ ...और पढ़ें

79 छात्र धुएं की चपेट में आकर बीमार पड़े
HighLights
79 छात्र धुएं की चपेट में आकर बीमार पड़े
चार छात्रों की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती
आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी थी
डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश के एक मदरसे में मंगलवार को आग लगने के बाद धुएं की चपेट में आने से 79 छात्र बीमार पड़ गए। इनमें से चार की हालत गंभीर है। यह आग ढाका से 16 किलोमीटर दूर नारायणगंज स्थित जामिया अशरफिया मदरसे में लगी।
छात्रों को ढाका के नेशनल इंस्टीट्यूट आफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी ले जाया गया। वहां 63 छात्रों को भर्ती किया गया या इमरजेंसी निगरानी में रखा गया, जबकि 16 छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 14 से 22 वर्ष की आयु के चार छात्र आइसीयू में हैं। इनमें से एक को लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है।
किसी भी छात्र के शरीर पर जलने के निशान नहीं हैं, लेकिन जहरीला धुआं अंदर जाने की वजह से सभी को सांस से जुड़ी अलग-अलग तरह की दिक्कतें हुई हैं। छात्रों की स्थिति का आकलन करने के लिए एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है।
गंभीर रूप से बीमार छात्रों की स्थिति का पूरी तरह से मूल्यांकन करने के लिए डाक्टरों को कम से कम 72 घंटे का समय लगेगा। ढाका ट्रिब्यून अखबार ने फायर सर्विस के ड्यूटी आफिसर के हवाले से बताया कि पांच मंजिला मदरसा इमारत की दूसरी मंजिल पर बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगी थी।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।