विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांग्लादेश में हिंसा : न्यूनतम वेतन के लिए सड़कों पर उतरे गारमेंट वर्कर, हाईवे जाम

Published: Tue, 17 Nov 2026 05:45 PM (IST)

बांग्लादेश में गारमेंट श्रमिक न्यूनतम वेतन 12,500 से बढ़ाकर 30,000 टका करने की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे झड़पें और राजमार्ग जाम हो रहे हैं।

बांग्लादेश में न्यूनतम वेतन वृद्धि की मांग पर श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन

बांग्लादेश में न्यूनतम वेतन वृद्धि की मांग पर श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन

HighLights

  1. न्यूनतम वेतन 12,500 से 30,000 टका करने की मांग।

  2. गारमेंट श्रमिकों के प्रदर्शन से ढाका-अरिचा हाईवे जाम।

  3. राजनीतिक तनाव और बम धमाकों से देश में अशांति।

डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश एक बार फिर भीषण राजनीतिक और औद्योगिक अशांति की चपेट में है। ढाका, सावर और आशुटिया के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में गारमेंट श्रमिकों ने न्यूनतम वेतन को 12,500 टका से बढ़ाकर 30 हजार टका करने की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किए।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें हुईं, जिनमें पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। श्रमिकों द्वारा ढाका-अरिचा हाईवे पर जाम लगाने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

गौरतलब है कि बांग्लादेश, चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गारमेंट निर्यातक है, जहां 40 लाख से अधिक श्रमिक इस सेक्टर से जुड़े हैं। देश के कुल निर्यात में इसकी 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है। लगातार हो रहे इन प्रदर्शनों और 11 फैक्टरियों के कामकाज प्रभावित होने से वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

वेतन निर्धारण के लिए बनी न्यूनतम वेतन बोर्ड की अगली बैठक अब 23 नवंबर को होगी, और दिसंबर तक नई वेतन संरचना आने की उम्मीद है।

इस बीच, देश में राजनीतिक तनाव भी चरम पर है। ढाका अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास बम धमाकों में तीन लोग घायल हो गए। यह घटना ऐसे समय हुई है जब अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की संभावित वापसी को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है।

दूसरी ओर, लंदन में नेशनल सिटीजन पार्टी के नेताओं पर हुए हमले में पांच लोग घायल हो गए। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इन हालातों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप जारी है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।