विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वेतन बोर्ड की बैठक से पहले बांग्लादेश में भड़का असंतोष, न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन; कई कपड़ा कारखाने बंद

Published: Sun, 15 Nov 2026 11:11 PM (IST)

बांग्लादेश में न्यूनतम वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कपड़ा श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन के कारण 13 कारखाने अनिश्चितकाल के ...और पढ़ें

बांग्लादेश में न्यूनतम वेतन वृद्धि की मांग पर भड़का विरोध

बांग्लादेश में न्यूनतम वेतन वृद्धि की मांग पर भड़का विरोध

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश के कपड़ा उद्योग में रविवार को श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन के कारण 13 कारखानों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है, जबकि पांच अन्य कारखानों में एक दिन की छुट्टी घोषित की गई।

यह घटनाक्रम वेतन बोर्ड की संशोधित वेतन संरचना पर विचार-विमर्श के लिए होने वाली बैठक से एक दिन पहले हुआ। गाजीपुर के कोनाबारी और मौचक इलाकों में प्रदर्शनकारी श्रमिकों के जुटने पर पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। कारखाना मालिकों के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र में 50 इकाइयां बंद रहीं।

श्रमिक पिछले कई सप्ताह से न्यूनतम मासिक वेतन 12,500 टका (100 अमेरिकी डॉलर) से बढ़ाकर 30,000 टका (240 अमेरिकी डॉलर) करने की मांग कर रहे हैं। प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन और कारखानों को बंद किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं।

बांग्लादेश, चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कपड़ा निर्यातक देश है, जहां 40 लाख से अधिक लोग काम करते हैं और यह देश की कुल निर्यात आय का 80 प्रतिशत से अधिक योगदान देता है। लंबे समय तक उत्पादन प्रभावित होने से अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और वैश्विक आपूर्ति शृंखला पर असर पड़ने की आशंका है।

पुलिस और कारखाना मालिकों ने बताया कि गाजीपुर और आसपास के आशुलिया में रेडीमेड कपड़ों के 13 कारखाने अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। गाजीपुर के कोनाबारी इलाके में श्रमिकों ने रैली निकाली, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर उन्हें तितर-बितर किया।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।