विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार की सख्त कार्रवाई, हसीना पर हत्या के चार नए मुकदमे दर्ज; पूर्व मंत्री गाजी गिरफ्तार

By Agency Edited By: Nidhi Avinash
Published: Sun, 25 Aug 2024 11:45 PM (IST)

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ चार नए और मुकदमे दर्ज किए गए। इसके अलावा हसीना सरकार में ...और पढ़ें

हसीना पर हत्या के चार नए मुकदमे (Image: ANI)
हसीना पर हत्या के चार नए मुकदमे (Image: ANI)

HighLights

  1. शेख हसीना पर दर्ज 4 और नए मुकदमे
  2. हसीना के खिलाफ अभी तक 50 से ज्यादा मामले दर्ज

ढाका, पीटीआई।  बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार में शामिल रहे मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों की धरपकड़ और उनका उत्पीड़न जारी है। ताजा घटनाक्रम में शनिवार देर रात हसीना सरकार में कपड़ा और जूट मंत्री रहे गुलाम दस्तगीर गाजी को गिरफ्तार कर लिया गया।

गाजी को ढाका स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया और उसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए डिटेक्टिव ब्रांच के आफिस ले जाया गया। पूर्व मंत्री गाजी को किस अपराध के लिए गिरफ्तार किया गया है, पुलिस ने यह अभी स्पष्ट नहीं किया है। इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके सहयोगियों पर हत्या के चार नए मामलों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

अब्दुर रहीम की मौत से संबंधित है मामला 

रविवार को हसीना के साथ ही बांग्लादेश के बार्डर गार्ड फोर्स के पूर्व महानिदेशक जनरल अजीज अहमद और 11 अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला 2010 में बांग्लादेश राइफल्स के अधिकारी अब्दुर रहीम की मौत से संबंधित है।

रहीम के अधिवक्ता बेटे अब्दुल अजीज की अर्जी पर ढाका मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट मुहम्मद अख्तेरुज्जमां के आदेश पर हसीना और अन्य के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त पूर्व प्रधानमंत्री हसीना और अन्य पर हत्या के तीन मामले दर्ज हुए हैं। इन्हें मिलाकर हसीना के खिलाफ अभी तक 50 से ज्यादा मामले दर्ज हो चुके हैं जिनमें से ज्यादातर हत्याओं के हैं।

इशाक अली की मौत

छात्र शाखा के पूर्व महासचिव इशाक अली खान पन्ना की बांग्लादेश से भारत के मेघालय प्रदेश में प्रवेश करते समय मौत हो गई। बताया गया है कि पन्ना शिलांग के नजदीक एक पहाड़ी से फिसलकर गिर गए थे, वहीं पर हृदयाघात से उनकी मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: जागरण संपादकीय: अब भी जारी है विभाजन की विभीषिका, बांग्लादेश में तख्तापलट से विभाजन का डर

यह भी पढ़ें: 'यहां रहना है तो पैसा दो... नहीं तो मौत का सामना करो', बांग्लादेश में हिंदुओं को अब आ रहीं धमकी भरी कॉल्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।