विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांग्लादेशी में राजनीतिक हिंसा: तारिक रहमान के मंत्री ने अवामी लीग को बताया आतंकी समूह

Published: Fri, 20 Nov 2026 11:57 PM (IST)

विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने बांग्लादेश में बढ़ती लूटपाट और राजनीतिक हिंसा के लिए अवामी लीग कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है।

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना।

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना।

HighLights

  1. विदेश मंत्री ने अवामी लीग कार्यकर्ताओं को राजनीतिक हिंसा का दोषी बताया।

  2. सरकार ने पेट्रोल बम फेंकने वाले आतंकी समूहों पर सख्ती की चेतावनी दी।

  3. गारमेंट कामगारों के आंदोलन पर पुलिस बर्बरता की अंतरराष्ट्रीय निंदा।

डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रस्तावित वतन वापसी से पहले देश में बढ़ती लूटपाट और राजनीतिक हिंसा के खिलाफ पीएम तारिक रहमान की चेतावनी का समर्थन करते हुए विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने इनके पीछे अवामी लीग के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार बताया है।

कबीर ने कहा कि हमलावर घटना के बादे भागते समय जय बांग्ला के नारे लगाते हैं, जो उनके भागने का प्रतीक बन गया है। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कबीर ने सरकार की सख्त नीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि घटनाओं को अंजाम देनेवाले छोटे आतंकी समूह बांग्लादेश में बच नहीं सकते। उन्होंने कहा कि पेट्रोल बम फेंकनेवाले आतंकी और चरमपंथी समूहों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आईएएनएस के अनुसार, देश में गारमेंट कामगारों के आंदोलन के दौरान 543 लोग घायल हुए हैं, जबकि 748 को गिरफ्तार किया गया है। आंदोलन के प्रति सरकार की सख्ती पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन जस्टिस मेकर्स बांग्लादेश इन फ्रांस (जेएमबीएफ) ने कड़ी निंदा की है। संगठन ने कहा कि 20 दिन के आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने जमकर बर्बरता की है। बता दें कि मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कामगार प्रदर्शन कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।