विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेपाल में लैंड होने से पहले ही क्रैश हुआ विमान, 50 लोगों की मौत

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Mon, 12 Mar 2018 03:08 PM (IST)Updated: Mon, 12 Mar 2018 06:09 PM (IST)

यूएस-बांग्लादेश एयरलाइन का यात्री विमान एयरपोर्ट पर लैंड होने से पहले क्रैश हो गया। इस हादसे में 50 लोगों की ...और पढ़ें

नेपाल में लैंड होने से पहले ही क्रैश हुआ विमान, 50 लोगों की मौत
नेपाल में लैंड होने से पहले ही क्रैश हुआ विमान, 50 लोगों की मौत

काठमांडू, रॉयटर्स। नेपाल की राजधानी काठमांडू में सोमवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने के दौरान बांग्लादेश का विमान धू-धू कर जल गया। इससे 50 लोगों की मौत हो गई। विमान में 67 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। खबरों के मुताबिक 21 लोगों को बचा लिया गया है। हादसे के बाद काठमांडू जाने वाले सभी विमानों को लखनऊ और कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया है।

विमान में कुल 67 यात्रियों में 37 पुरुष, 27 महिलाएं और दो बच्चे थे। नेपाली सेना के प्रवक्ता ने बताया कि हादसे में कम से कम 50 लोगों की मौत हुई है। एयरलाइन यूएस-बांग्ला एक बांग्लादेशी निजी एयरलाइन है। यह विमान ढाका से नेपाल के रूट पर था। बताया जाता है कि विमान रनवे के दक्षिणी छोर से लैंड करने वाला था, लेकिन अचानक वह उत्तरी छोर से लैंड करने लगा। 

नेपाल सिविल एविएशन अथॉरिटी के डायरेक्टर जनरल संजीव गौतम के मुताबिक, लैंडिंग के दौरान विमान बेकाबू हो गया और गिरते ही उसमें आग लग गई। हादसे में को-पायलट की भी मौत हो गई है। फिलहाल विमान में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

ईरान में भी हुआ हवाई हादसा

वहीं आज संयुक्त अरब अमीरात से इंस्ताबुल जा रहा तुर्की का एक प्राइवेट जेट रविवार रात ईरान के पर्वतीय क्षेत्र में भारी बारिश के दौरान क्रैश हो गया। इस घटना में विमान में सवार सभी 11 लोग मारे गए। विमान में महिलाओं का एक दल सवार था।

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने देश के आपात प्रबंधन संगठन के प्रवक्ता मोजताबा खांलेड़ी के हवाले से खबर दी है कि विमान शहर-ए-कोर्ड के निकट पहाड़ से टकराया और उसमें आग लग गई। घटना स्थल राजधानी तेहरान से 370 किलोमीटर दक्षिण में है। ग्रामीणों घटना स्थल पर पहुंच कर बुरी तरह जले 11 शव बरामद किए, जिनकी पहचान के लिए डीएनए टेस्ट की जरूरत होगी।

बता दें कि इससे पहले ईरान के इसी इलाके में एक हफ्ते पहले भी 6 लोगों की प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी। यह घटना फरवरी महीने की है। विमान उस वक्त ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जब वो तेहरान से यसुज जा रहा था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।