विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बैंकॉक में ट्रेन की टक्कर से लगी भीषण आग, 8 लोगों की मौत; 25 घायल

Published: Sat, 16 May 2026 07:05 PM (IST)Updated: Sat, 16 May 2026 07:11 PM (IST)

बैंकॉक में शनिवार को एक ट्रेन की टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।

बैंकॉक में ट्रेन की टक्कर से लगी भीषण आग। (रॉयटर्स)

बैंकॉक में ट्रेन की टक्कर से लगी भीषण आग। (रॉयटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बैंकॉक में शनिवार को ट्रेन की टक्कर में आठ लोगों की मौत गई। ट्रेन की टक्कर के बाद लगी आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया, इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए हैं।

(रॉयटर्स)

पुलिस ने बताया कि जैसे ही आग ने बस और आस-पास के वाहनों को अपनी चपेट में लिया, दमकलकर्मियों और बचाव दलों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने यह भी बताया कि इस टक्कर में एक ट्रेन, बस, कारें और मोटरसाइकिलें शामिल थीं।

(रॉयटर्स)

अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल मलबे से घायल पीड़ितों को बाहर निकालने में जुटा है, जबकि, दमकलकर्मी आग पर काबू पा लियी है।

आग पर काबू पाया गया

आपातकालीन कर्मियों के व्यापक अभियान के बाद आग पर काबू पा लिया गया। बचाव अधिकारियों ने बताया कि टीमें क्षतिग्रस्त वाहनों में अतिरिक्त पीड़ितों की तलाश करते हुए क्षेत्र में शीतलन अभियान जारी रखे हुए थीं।

(रॉयटर्स)

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लगा सका है। पुलिस ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए के लिए जांच शुरू कर दी है। जांचकर्ता घटनास्थल की जांच और घाटक टक्कर से संबंधित सबूत जुटाने में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें- थाईलैंड के रेस्टोरेंट में भारतीय पर्यटक से बदसलूकी, बुलानी पड़ी पुलिस; मैनेजर ने मांगी माफी