बाबा वेंगा ने साल 2025 के लिए की है ये भविष्यवाणी, जानिए अब तक कौन सी सही साबित हुईं
बाबा वेंगा जिन्हें बाल्कन के नास्त्रेदमस के रूप में जाना जाता है अपनी भविष्यवाणियों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने साल 2025 के लिए भी कई भविष्यवाणियां की थीं जिनमें यूरोप में युद्ध और आर्थिक तबाही शामिल है। म्यांमार में हाल ही में आए भूकंप के बाद उनकी भविष्यवाणियां फिर से चर्चा में हैं हालांकि 2025 को लेकर उनके विशिष्ट भूकंप पूर्वानुमान की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बल्गेरियाई दार्शनिक बाबा वंगा अपनी कई भविष्यवाणियों को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनकी कई भविष्यवाणियां कई बार सटीक भी साबित हुई हैं। बाबा वेंगा को अक्सर 'बाल्कन के नास्त्रेदमस' के रूप में जाना जाता रहा है। उनकी कई भविष्यवाणियों को लेकर अक्सर चर्चा की जाती रही है।
बाबा वेंगा का जन्म वर्ष 1911 में हुआ था। बाबा वेंगा प्रथम विश्व युद्ध के समय सेना में भर्ती हुए थे। इस दौरान उनकी मां की मृत्यु हो गई थी। कहा जाता है कि बाबा वंगा ने 9/11 हमलों, राजकुमारी डायना की मृत्यु और चीन के उदय जैसी प्रमुख घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी की थी। इस बीच अब उनकी चर्चा एक बार फिर से होने लगी है।
साल 2025 को लेकर भी बाबा वेंगा ने की थी भविष्यवाणी
बता दें कि बाल्कन के नास्त्रेदमस यानी बाबा वेंगा ने साल 2025 को लेकर भी कई भविष्यणी की थी। अक्सर दावा किया जाता है कि इसमें से कई भविष्यवाणियां काफी सटीक साबित हुई हैं। बाबा वेंगा ने साल 2025 में विनाशकारी भूकंप को लेकर भविष्यवाणी की थी। इस साल म्यांमार में भूकंप ने भारी तबाही मचाई। इस भूकंप में 1700 से अधिक लोगों की जान गई है।
हालांकि, ध्यान देने वाली बात है कि 2025 के लिए उनके विशिष्ट भूकंप पूर्वानुमान की पुष्टि करने के लिए कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं है। लेकिन इसके बावजूद भी भूकंप की इस घटना ने बाबा वेंगा की भविष्णवाणियों को एक बार फिर से याद दिला दिया है।
न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 के लिए वांगा की अन्य भविष्यवाणियों में यूरोप में युद्ध छिड़ना और दुनिया भर में आर्थिक तबाही शामिल है। बाबा वेंगा ने दावा किया था कि मानवता का पतन 2025 में शुरू होगा। विभिन्न रिपोर्ट्स में दावा किया जाता रहा है कि बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक दुनिया आधिकारिक तौर पर 5079 में समाप्त हो जाएगी।
आइए आपको बाबा वेंगा की वो प्रमुख भविष्यवाणियों के बारे में बताते हैं, जो आम तौर पर चर्चा के केंद्र में रही हैं।
- साल 2025: यूरोप में एक बड़ा संघर्ष होगा, जिससे बड़ी संख्या में आबादी प्रभावित होगी।
- साल 2028: इंसान शुक्र ग्रह को संभावित ऊर्जा संसाधन के रूप में तलाशना शुरू कर देंगे।
- साल 2033: ग्लैशियर के पिघलने से समुद्र के जलस्तर में बढ़ोतरी होगी, जिससे काफी परेशानियों का सामना करना होगा।
- साल 2076: विश्व के कई देशों में साम्यवाद फैलेगा।
- साल 2130: मानवता बाह्यग्रहीय जीवन के साथ संपर्क स्थापित करेगी।
- साल 2170: व्यापक स्तर पर सूखा विश्व के एक बड़े भाग को प्रभावित करेगा।
- साल 3005: पृथ्वी मंगल ग्रह की सभ्यता के साथ युद्ध में शामिल होगी।
- साल 3797: पृथ्वी के निर्जन हो जाने के कारण मनुष्यों को पृथ्वी छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
- साल 5079: दुनिया का अंत हो जायेगा।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।