Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Azerbaijan Armenia War: अजरबैजान और आर्मेनिया की जंग में गई 200 लोगों की जान, 10 नागरिक और पांच बच्चे भी शामिल

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Thu, 21 Sep 2023 02:03 AM (IST)

    Azerbaijan Armenia War अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच छिड़ी जंग के दौरान लगभग 200 लोग मारे गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि नागोर्नो-काराबाख में अजरबैजान की सैन्य कार्रवाई के बाद हजारों लोग प्रभावित हुए। यहीं नहीं इस कार्रवाई में 200 लोग मारे गए और 400 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मारे गए लोगों में 10 नागरिक और पांच बच्चे शामिल हैं।

    Hero Image
    Azerbaijan Armenia War: अजरबैजान और आर्मेनिया की जंग में गई 200 लोगों की जान (फाइल फोटो)

    येरेवान, एएफपी। Azerbaijan Armenia War: अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच छिड़ी जंग के दौरान लगभग 200 लोग मारे गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि नागोर्नो-काराबाख में अजरबैजान की सैन्य कार्रवाई के बाद हजारों लोग प्रभावित हुए। यहीं नहीं इस कार्रवाई में 200 लोग मारे गए और 400 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सैन्य कार्रवाई में 200 लोगों की मौत

    काराबाख क्षेत्र के एक अधिकारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से सैन्य कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि एक दिवसीय सैन्य कार्रवाई में 200 लोगों की जान गई गई है। इसके अलावा 400 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

    यह भी पढ़ें- Azerbaijan Armenia War: अजरबैजान ने आर्मेनिया के खिलाफ छेड़ी जंग, सैन्य हमले में मारे गए 25 लोग

    10 नागरिक और पांच बच्चों की गई जान

    एक अधिकारी ने बताया कि जिन 200 लोगों की सैन्य कार्रवाई में जान गई है। उनमें 10 नागरिक और पांच बच्चे शामिल हैं। हालांकि, अजरबैजान ने इस कार्रवाई के दौरान हुए खुद के नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने बुधवार को कहा कि उनके कुछ सैनिक मारे गए हैं।

    यह भी पढ़ें- भारत पर ट्रूडो के आरोप शर्मनाक, खालिस्तानी आंदोलन चलाने वालों की कठपुतली बने कनाडाई पीएम: अमेरिकी विशेषज्ञ