ऑस्ट्रियन एथलीट ने सबसे लंबे समय तक बर्फ के भीतर रहने का बनाया रिकॉर्ड
ऑस्ट्रियाई एथलीट जोसेफ कोएर्बेल ने शनिवार को बर्फ के भीतर सबसे लंबे समय तक रहकर विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।
वियना, जेएनएन। एक आदमी बर्फ में कितने समय तक रह सकता है। एक मिनट, अधिक से अधिक दो मिनट। यह प्रतियोगिता दो घंटे से अधिक समय तक चली। ऑस्ट्रियाई एथलीट जोसेफ कोएर्बेल ने शनिवार को बर्फ के भीतर सबसे लंबे समय तक रहकर विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। उसने बॉक्स में दो घंटे से अधिक अधिक समय बिताया। इस दौरान उसने स्विमसूट के अलावा कुछ भी नहीं पहना था।
कोएर्बेल ने चीनी शख्स का रिकॉर्ड तोड़ा
कोएर्बेल ने बॉक्स में दो घंटे, आठ मिनट और 47 सेकेंड बिता कर रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले यह रिकॉर्ड एक घंटा, 53 मिनट और 10 सेकेंड बर्फ में बिताने का था। यह रिकॉर्ड चीन के एथलीट जिन सोंगहो द्वारा 2014 में रिकॉर्ड बनाया था। पूरी तरह से बर्फ के टुकड़ों से भरे एक क्लीयर बॉक्स में अपने कंधों तक डूबे हुए कोएर्बेल ने वियना के मुख्य ट्रेन स्टेशन के सामने इस चुनौती का स्वीकार किया।
दो घंटे तक उनके शरीर के तापमान पर नजर रखी गई और बाद में उनके स्वास्थ्य की जांच चिकित्सा अधिकारियों द्वारा एक साइट पर एम्बुलेंस में की गई। एक दर्शक ने शनिवार को तमाशा देखते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि सवाल यह है कि क्या इसका कोई मतलब है। ऐसा काम करना और अपने आप को बर्फ के साथ एक बॉक्स में रखना और विश्व रिकॉर्ड की कोशिश करना एक पागलपन का विचार है, लेकिन यह आकर्षक है।
पहले भी बर्फ के बॉक्स में बैठ चुके हैं जोसेफ कोएर्बेल
यह पहली बार नहीं है जब कोएर्बेल ने बर्फ में ढंके हुए लंबा समय बिताया हो। उन्होंने हाल में एक घंटे के लिए बारबरा कार्लिच शो के लिए टेलीविजन पर बर्फ के एक बॉक्स में बैठने की कोशिश की थी।
उस चुनौती को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उन्होंने विश्व रिकॉर्ड के लिए जाने का फैसला किया। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद कोएर्बल ने कहा कि वह अधिक समय तक आइसबॉक्स में रह सकता था, लेकिन मुझे इसकी आवश्यकता नहीं थी।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप