विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

VIDEO: 'मुझसे शादी करोगी?', ऑस्ट्रेलियाई सांसद ने सदन में अपनी पार्टनर को किया प्रपोज

Published: Fri, 20 Nov 2026 06:33 PM (IST)

ऑस्ट्रेलियाई सांसद जॉर्डन लेन ने न्यू साउथ वेल्स संसद में अपने विदाई भाषण के दौरान अपनी प्रेमिका नताली को शादी के लिए प्रपोज किया।

HighLights

  1. सांसद जॉर्डन लेन ने संसद में प्रेमिका को प्रपोज किया।

  2. विदाई भाषण के दौरान किया शादी का प्रस्ताव।

  3. नताली ने तुरंत स्वीकार किया, सदन में बजी तालियां।

डिजिटल डेस्क, कैनबरा। लोग अपने लाइफ पार्टनर को प्रपोज किसी कैफे में करते हैं या किसी दूसरे विशेष स्थान पर। लेकिन हाल ही में पार्टनर को प्रपोज करने का एक ऐसा मामला सामने आया है, जब संसद में ही सांसद ने अपनी प्रेमिका को अंगूठी पहनाई।

ऑस्ट्रेलियाई सांसद जॉर्डन लेन ने गुरुवार को न्यू साउथ वेल्स संसद में अपने विदाई भाषण के दौरान अपनी लंबे समय से पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज किया।

पार्लियामेंट में सांसद ने किया प्रपोज

लिबरल पार्टी के सांसद जॉर्डन लेन ने न्यू साउथ वेल्स (NSW) विधानसभा में अपने विदाई भाषण के दौरान कहा, 'अध्यक्ष महोदय, राइड (Ryde) के सदस्य के रूप में मेरा आखिरी सवाल मेरी प्रिय नताली के लिए है। क्या तुम मुझसे शादी करोगी?'

जॉर्डन लेन की पार्टनर नताली पब्लिक गैलरी से यह सब देख रही थीं। उन्होंने जॉर्डन के शादी के प्रपोजल को तुरंत ही स्वीकार कर लिया। नताली की हां के साथ ही सदन में तालियां गूंज उठीं।

जॉर्डन लेन ने उनकी उंगली में सगाई की अंगूठी पहनाई और उन्हें किस किया। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया कि इस पल को आधिकारिक रिकॉर्ड (हंसार्ड) में दर्ज किया जाए।

जॉर्डन लेन ने अपनी प्रेमिका नताली के प्रपोजल स्वीकार करने के बाद सदन में कहा, 'मैं हंसार्ड (संसदीय रिकॉर्ड) में दर्ज कराना चाहूंगा कि उन्होंने हां कहा है।'

इस मौके में शामिल होते हुए, NSW विधानसभा के अध्यक्ष ग्रेग पाइपर ने कहा, '58वीं संसद को प्यार की संसद' के रूप में याद किया जाएगा।'

सांसद के तौर पर जॉर्डन का आखिरी भाषण

यह प्रस्ताव तब आया जब लेन राइड के सांसद के तौर पर अपना आखिरी भाषण दे रहे थे। कुछ हफ्ते पहले ही उन्होंने घोषणा की थी कि वे मार्च 2027 के राज्य चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे।

32 वर्षीय लेन, जो 2023 से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, ने अपने भाषण में सार्वजनिक जीवन के अपने अनुभवों, राजनीति से दूर होने के अपने फैसले और उन लोगों के बारे में बात की जिन्होंने उनका समर्थन किया था।

यह भी पढ़ें- जेनसन हुआंग को लेकर ट्रंप से सवाल पूछने पर चिनफिंग नाराज, बैठक में महिला पत्रकार की एंट्री पर लगाई रोक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।