Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Burkina Faso Attack: बुर्किना फासो में सैन्य टुकड़ी पर जिहादी हमला; 33 सैनिकों की मौत, 12 घायल

    By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Fri, 28 Apr 2023 03:19 AM (IST)

    पूर्वी बुर्किना फासो में गुरुवार को एक सैन्य टुकड़ी पर हुए हमले में 33 सैनिकों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए। सेना के नेतृत्व वाली सरकार ने कहा कि जिहादी हमले में 33 सैनिकों की मौत हो गई। File Photo

    Hero Image
    बुर्किना फासो में सैन्य टुकड़ी पर जिहादी हमला।

    औगाडौगौ, रायटर। पूर्वी बुर्किना फासो में गुरुवार को एक सैन्य टुकड़ी पर हुए हमले में 33 सैनिकों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए। सेना के नेतृत्व वाली सरकार ने कहा कि जिहादी हमले में 33 सैनिकों की मौत हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सैन्य कार्रवाई में मारे गए थे 40 आतंकवादी

    बता दें कि गुरुवार सुबह बुर्किना फासो के एस्ट रीजन में औगारू की सैन्य टुकड़ी को निशाना बनाकर हमला किया गया। सेना ने कहा कि इससे पहले कम से कम 40 आतंकवादियों को मार गिराया था।

    इस्लामी विद्रोह से जूझ रहा बुर्किना फासो

    बता दें कि बुर्किना फासो उन कई पश्चिम अफ्रीकी देशों में से एक है, जो हिंसक इस्लामी विद्रोह से जूझ रहा है। पिछले कई सालों में यहां हजारों लोग मारे गए हैं और 2 मिलियन से अधिक नागरिक विस्थापित हुए हैं।

    हालिया महीनों में हमले में बढ़ोतरी

    हाल के महीनों में देश में हिंसा बढ़ गई है, क्योंकि अधिकारियों ने सुरक्षा अभियानों को बढ़ाया है। इस बीच सशस्त्र बलों पर उग्रवाद विरोधी अभियानों के दौरान अंधाधुंध तरीके से नागरिकों की हत्या करने का भी आरोप लगाया गया है।

    संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, पिछले सप्ताह उत्तरी बुर्किना फासो के एक गांव में सेना की वर्दी पहने पुरुषों ने एक छापेमारी के दौरान कम से कम 150 लोगों को मार डाला।

    सरकार ने हमले की निंदा की

    सैन्य सरकार ने गुरुवार को हमले की निंदा की और कहा कि वह घटनाओं की जांच करेगी। नागरिकों की रक्षा करने में अधिकारियों की विफलता पर निराशा ने पिछले साल दो तख्तापलट किए।