पेरिस के ज्वेलरी शोरूम में हथियारबंद लुटेरों का धावा, लाखों यूरो के आभूषण लेकर फरार
चार नकाबपोश संदिग्धों ने सुबह रुए डे ला पैक्स स्थित स्टोर से लाखों यूरो मूल्य के कीमती आभूषण और लग्जरी सामान लूट लिए।

पेरिस में हथियारबंद लुटेरों ने ज्वेलरी स्टोर से लाखों यूरो के आभूषण लेकर फरार
HighLights
पुलिस ने बताया कि लुटेरों ने हथियार दिखाए, लेकिन उनका इस्तेमाल नहीं किया
कंपनी ने जांच के मद्देनजर स्टोर बंद कर दिया है, पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है
एपी, पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस के पाश इलाके में स्थित डी बीयर्स ज्वेलरी स्टोर में गुरुवार को हथियारबंद लुटेरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, चार नकाबपोश संदिग्धों ने सुबह रुए डे ला पैक्स स्थित स्टोर से लाखों यूरो मूल्य के कीमती आभूषण और लग्जरी सामान लूट लिए।
आरोपित असाल्ट राइफलों जैसे हथियार लेकर पहुंचे थे और कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम देकर मोटरसाइकिलों से फरार हो गए।
पुलिस ने बताया कि लुटेरों ने हथियार दिखाए, लेकिन उनका इस्तेमाल नहीं किया। घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
कंपनी ने जांच के मद्देनजर स्टोर बंद कर दिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। यह घटना लौवर संग्रहालय में 2025 में हुई करोड़ों यूरो की चोरी के बाद सामने आई है।