आर्कबिशप ने चर्च में फैला भ्रष्टाचार को लेकर पोप फ्रांसिस से मांगा इस्तीफा
अमेरिकी कार्डिनल थियोडोर मैकक्रिक द्वारा किए गए बच्चों के यौन शोषण के बारे में पोप वर्षो से जानते थे।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Thu, 30 Aug 2018 07:12 PM (IST)Updated: Thu, 30 Aug 2018 07:12 PM (IST)
वेटिकन सिटी, रायटर। पोप फ्रांसिस का इस्तीफा मांगने वाले आर्कबिशप कार्लो मारिया विगानो ने अब यह कहकर सनसनी फैला दी है कि चर्च में भ्रष्टाचार शीर्ष स्तर तक पहुंच गया है। कार्लो ने इस बात का खंडन किया है कि उन्होंने व्यक्तिगत विद्वेष के तहत पोप से इस्तीफा मांगा था।
हाल में इटली के मीडिया में आर्कबिशप कार्लो का 11 पेज का एक बयान सार्वजनिक हुआ था। इसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिकी कार्डिनल थियोडोर मैकक्रिक द्वारा किए गए बच्चों के यौन शोषण के बारे में पोप वर्षो से जानते थे। इसके बाद भी उन्होंने मैकक्रिक पर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने अमेरिकी चर्च के पूर्व और मौजूदा अधिकारियों पर इस मामले को छिपाने के आरोप भी लगाए थे।
मैकक्रिक ने गत महीने इस्तीफा दे दिया था। वेटिकन ने कार्लो के नए आरोप पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। रविवार को आयरलैंड से वेटिकन लौटे पोप ने भी इस पर कुछ कहने से इन्कार कर दिया। पोप समर्थकों ने कार्लो के आरोपों को निराधार बताया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें