फिर आराकन सेना ने किया हमला, म्यांमार सैन्य चौकियों को बनाया निशाना
म्यांमार सैन्य चौकियों पर अराकान सेना द्वारा एक बार फिर रखाइन राज्य में हमला किया गया है।
यांगून, आईएएनएस। म्यांमार के रखाइन राज्य में एक बार फिर आराकन सेना (रोहिंग्या) ने हमला किया है। इस बार सैन्य चौकियों को निशाना बनाया गया है। रविवार और सोमवार को भी यहां येदेसुंग और क्युक्तॉ कस्बों में यायूस चांग और क्यियापिन गांवों के पास सेना द्वारा सैन्य अभियान किया जा रहा था। इस दौरान भी दर्जनों जातीय विद्रोही सदस्यों ने हमला किया। इन सभी के पास काफी हथियार मौजूद थे।
सिन्हुआ ने ऑफिस ऑफ कमांडर-इन-चीफ ऑफ डिफेंस सर्विसेज के हवाले से कहा कि रविवार को एक छोटे से समूह द्वारा किए गए हमले के बाद सोमवार को एक 150-मजबूत अरकान सेना ने हमला किया। इस दौरान दोनों ही तरफ के लोग हमले का शिकार हुए। बता दें कि मार्च के शुरुआत से ही यहां इस तरह के हमले हो रहे है।
बता दें कि हाल ही में म्यांमार के पश्चिमी राज्य चिन के पालेटवा शहर में विद्रोही समूह अराकान आर्मी (एए) ने एक जहाज पर हमला कर इसे आग लगाकर चालक दल के सदस्यों का अपहरण कर लिया था। हालांकि बाद में इन सभी लोगों को रिहा कर दिया गया था।
अराकान रोहिंग्या रक्षा सेना (एआरएसए) उत्तरी म्यांमार के रखाइन प्रांत से संचालित होती है। रखाइन इलाका राहिंगया बहुल इलाका है। इस इलाके में सबसे ज्यादा हिंसा होती रही है। यहां रह रहे लोगों को म्यांमार सरकार ने नागरिकता देने से इंकार कर दिया था। इन लोगों को बांग्लादेश से आए अवैध अप्रवासी घोषित किया है।एआरएसए के मुताबिक उनका मकसद म्यांमार में रह रहे लोगों की रक्षा करना है। उनका कहना है कि वो रोहिंग्याओं को सरकारी दामन से बचाना चाहते हैं।
एआरएएस द्वारा पुलिसकर्मियों पर हमलों की वजह से ही सेना ने इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना शुरू किया। सेना का कहना है कि वो आम नागरिकों पर हमला करना वाले उग्रवादियों के खिलाफ लड़ रही है।