विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Niger Coup: अमेरिका ने नाइजर में सैन्य तख्तापलट को लेकर दी चेतावनी, कहा- अगर ऐसी ही स्थिति रही तो...

By AgencyEdited By: Achyut Kumar
Published: Sun, 30 Jul 2023 08:32 AM (IST)

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने नाइजर में हुए सैन्य तख्तापलट को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने शनिवार को कहा ...और पढ़ें

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने तख्तापलट को लेकर नाइजर को दी चेतावनी
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने तख्तापलट को लेकर नाइजर को दी चेतावनी

HighLights

  1. Niger military coup को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने दी चेतावनी
  2. ब्लिंकन ने कहा- नाइजर को मिलने वाली आर्थिक सहायता और समर्थन खतरे में
  3. नाइजर में लोकतांत्रिक शासन की पूर्ण बहाली सुनिश्चित करने के लिए काम करना जारी रखेगा अमेरिका: ब्लिंकन

ब्रिस्बेन, एएनआई। Niger military coup: पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर (Niger) में हाल ही में हुए सैन्य तख्तापलट (Coup) के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) ने चेतावनी दी है कि अगर स्थिति जारी रही तो अमेरिका की तरफ से उसे देने वाली सहायता और समर्थन खतरे में पड़ जाएगी। 'द हिल' ने यह जानकारी दी।

अमेरिका और नाइजर के बीच बाधित हुई साझेदारी

ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ब्लिंकन ने कहा कि नाइजर के साथ हमारी आर्थिक और सुरक्षा साझेदारी, जो महत्वपूर्ण है और करोड़ डॉलर की है, लोकतांत्रिक शासन की निरंतरता और संवैधानिक व्यवस्था पर निर्भर करती है, जो पिछले कुछ दिनों की कार्रवाइयों से बाधित हुई है।

शुक्रवार रात ब्रिसबेन पहुंचे एंटनी ब्लिंकन

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड आस्टिन शुक्रवार देर रात ब्रिसबेन पहुंचे। यहां वे ऑस्ट्रेलिया के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे, जो परमाणु प्रौद्योगिकी द्वारा संचालित पनडुब्बियों का एक बेड़ा देने के समझौते पर केंद्रित होगा।

ब्लिंकन ने बजौम से की बातचीत

ब्लिंकन ने शनिवार को नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम (Nigerien president Mohamed Bazooum) और पूर्व राष्ट्रपति महामदौ इस्सौफो (Mohamadou Issoufou) से बात की और कहा कि अमेरिका नाइजर में लोकतांत्रिक शासन की पूर्ण बहाली सुनिश्चित करने के लिए काम करना जारी रखेगा।

अमेरिकी विदेश विभाग की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि ब्लिंकन ने इस बात पर जोर दिया है कि अमेरिका नाइजर में संवैधानिक व्यवस्था और लोकतांत्रिक शासन की पूर्ण बहाली सुनिश्चित करने के लिए काम करना जारी रखेगा। ब्लिंकन ने नाइजर में अपने निरंतर नेतृत्व के महत्व पर भी जोर दिया।

बजौम की भूमिका की प्रशंसा

बयान में कहा गया है कि रक्षा मंत्री ने बजौम को अमेरिका का खुला समर्थन दोहराया और नाइजर में उनके निरंतर नेतृत्व के महत्व पर जोर दिया। अमेरिकी विदेश मंत्री ने न केवल नाइजर, बल्कि व्यापक पश्चिम अफ्रीका क्षेत्र में सुरक्षा को बढ़ावा देने में बजौम की भूमिका की प्रशंसा की।

नाइजर के जनरल अब्दौराहमाने तियानी (Abdourahamane Tiani) ने सैन्य तख्तापलट के बाद 28 जुलाई को राष्ट्रीय टेलीविजन पर खुद को देश का नया नेता घोषित किया। यह घोषणा पश्चिम अफ्रीकी देश की सेना द्वारा राष्ट्रपति बजौम की सरकार को गिराने वाले नेताओं का समर्थन करने के एक दिन बाद आई।

तख्तापलट की वैश्विक नेताओं ने की आलोचना

नाइजर में हुए सैन्य तख्तापलट की वैश्विक नेताओं ने तीखी आलोचना की है। राष्ट्रपति बजौम को कथित पर हिरासत में ले लिया गया है।