नीदरलैंड: 2 मिंक फार्मों के जानवरों में कोरोना टेस्ट पॉजीटिव, 400 मीटर तक का इलाका प्रतिबंधित
एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने उत्तरी ब्रेबांट में प्रभावित फार्मों से 400 मीटर (गज) के भीतर आने वाली सड़कों को प्रतिबंधित कर दिया है।
हेग, एपी। नीदरलैंड में दो मिंक फार्मों के जानवरों ने COVID-19 टेस्ट पॉजीटिव पाया गया है। डच कृषि मंत्रालय ने रविवार को कहा कि इन दो फार्मों के कुछ कर्मचारियों में पहले कोरोना संक्रमण के लक्षण प्रदर्शित हुए थे। अब जानवरों में इसकी पुष्टि होने के बाद माना जा रहा है कि यह वायरस मानव से जानवरों में भी जा सकता है। अब तक यही माना जा रहा था कि यह वायरस मानव से मानव में ट्रांसफर होता है।
एहतियात के तौर पर, अधिकारियों ने उत्तरी ब्रेबांट में प्रभावित फार्मों से 400 मीटर (गज) के भीतर आने वाली सड़कों को प्रतिबंधित कर दिया है।
यह जानवरों में कोरोना संक्रमण का पहला मामला नहीं है। इससे पहले अमेरिका न्यूयॉर्क में दो पालतू बिल्लियों और ब्रोंक्स चिड़ियाघर में कुछ बाघों और शेरों में सकारात्मक परीक्षण के मामले सामने आए थे। बाद निष्कर्ष दुनिया भर के जानवरों में वायरस की पुष्टि की गई मामलों की एक छोटी संख्या को जोड़ते हैं।
इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले देशों में अमेरिका सबसे ऊपर है, जहां संक्रमितों का आंकड़ा 9 लाख के ऊपर पहुंच चुका है जबकि मरने वालों का आंकड़ा 54 हजार 8 सौ 77 हो गया है वहीं 1 लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। वहीं अगर विश्व स्तर पर बात करें तो दुनियाभर में अब तक 29 लाख 73 हजार 2 सौ 64 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी है। वहीं इससे मरने वालों का आंकड़ा 20 लाख 6 हजार 5 सो 69 तक पहुंच चुका है जबकि 8 लाख 68 हजार 8 सौ 6 लोग इससे ठीक हो चुके हैं।
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में कोरोना के संक्रमण का असर सबसे अधिक देखने को मिला है। यहां कोरोना के सबसे ज्यादा मामले और मौतें यहीं से दर्ज की गई हैं। यह वायरस अब तक 200 से भी ज्यादा देशों को अपनी चपेट में ले चुका है।