Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोजे पर लिखा था अल्लाह का नाम, मार्केट में बिकता देख मचा हंगामा; फिर जो हुआ...

    By Agency Edited By: Babli Kumari
    Updated: Tue, 26 Mar 2024 03:14 PM (IST)

    Allah Written socks in Malaysia मलेशिया के एक स्टोर में मोजे को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद तब हुआ जब एक स्टोर पर अल्लाह लिखा हुआ मोजा बिक रहा था लोगों की नजर जब मोजे पर पड़ी तो उन्होंने हंगामा मचाया।लोगों ने स्टोर के मालिकों पर मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। केके मार्ट ग्रुप के स्टोर द्वारा इस मोजे को बेचा जा रहा था।

    Hero Image
    मलेशिया के एक स्टोर में मोजे को लेकर हुआ विवाद ( फोटो- एपी)

    एपी, कुआलालंपुर। Allah Written Socks in Malaysia: मलेशिया के एक स्टोर में तब विवाद हो गया जब एक स्टोर पर अल्लाह लिखे मोजे बिक रहे थे। लोगों ने स्टोर के मालिकों पर मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। केके मार्ट ग्रुप के स्टोर द्वारा इस मोजे को बेचा जा रहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं केके मार्ट ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष चाई की कान और उनकी पत्नी लोह सीव मुई जो कंपनी की निदेशक हैं, इन्होंने यह कहते हुए अपने आप को इस विवाद से अलग कर लिया कि यह गलती सप्लाइअर की है।

    मलेशिया में धर्म एक संवेदनशील मुद्दा

    आपको बता दें कि मलेशिया में धर्म एक संवेदनशील मुद्दा है। देश में जहां 34 मिलियन की आबादी में दो-तिहाई मुस्लिम हैं, जिनमें बड़ी संख्या में चीनी और भारतीय अल्पसंख्यक हैं। अल्लाह ईश्वर के लिए एक अरबी शब्द है, और कई मलेशियाई मुसलमानों ने इस शब्द को पैरों से जोड़ने पर अपमानजनक बताया है। इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रीय बरनामा समाचार एजेंसी ने धार्मिक मामलों के मंत्री मोहम्मद नईम मोख्तार के हवाले से कहा, "मुसलमानों की नजर में 'अल्लाह' शब्द बहुत सम्मानित है और अल्लाह हमारा निर्माता है। अल्लाह को हमारे चरणों में रखना उनका अपमान है।

    इस विवाद में है चीन का हाथ

    मोजे उपलब्ध कराने वाले आपूर्तिकर्ता के संस्थापक, शिन जियान चांग के साथ उनकी पत्नी और बेटी इस कंपनी के निदेशक हैं। इन सभी पर भी अपराध को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया था। शिन जियान चांग ने कहा है कि मोजे एक बड़े शिपमेंट के हिस्से के रूप में चीन से आयात किए गए थे और उनके निरीक्षण में लापरवाही बरतने के लिए माफी मांगी गई है।

    यह भी पढ़ें- US Shooting: न्यूयॉर्क में ट्रैफिक रोकने पर पुलिस अधिकारी को मारी गोली, अस्पताल में हुई मौत

    यह भी पढ़ें- US: मालवाहक जहाज से टकराया बाल्टीमोर का सबसे लंबा Key ब्रिज, टूटकर पानी में ढहा; सभी लेन हुईं बंद