विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सूरज की किरणों से उड़ानों पर संकट, दुनियाभर के 6 हजार विमानों में सॉफ्टवेयर बदलेगा एयरबस

Published: Sat, 29 Nov 2025 09:28 AM (IST)Updated: Sat, 29 Nov 2025 09:54 AM (IST)

एयरबस कंपनी दुनिया भर के 6 हजार विमानों का सॉफ्टवेयर बदलने जा रही है, जिससे कई उड़ानें प्रभावित हो सकती ...और पढ़ें

एयरबस ने A320 विमानों के लिए जारी की एडवाइजरी। फाइल फोटो

एयरबस ने A320 विमानों के लिए जारी की एडवाइजरी। फाइल फोटो

HighLights

  1. एयरबस 6 हजार विमानों का सॉफ्टवेयर बदलेगा

  2. उड़ानों के प्रभावित होने की आशंका

  3. सुरक्षा के लिए उठाया गया कदम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीते दिन कई एयरलाइंस ने उड़ानों में देरी की घोषणा की थी। मगर, अब हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को कई घंटों या फिर कई हफ्तों का इंतजार करना पड़ सकता है। एयरबस ने 6000 से ज्यादा विमानों में अपडेट का एलान किया है।

एयरबस की एडवाइजरी के बाद दुनियाभर में कई उड़ानें रद कर दी गई थीं। एयर फ्रांस ने 35, तो जापान की एयरलाइंस ने 65 फ्लाइट्स रद कर दी। वहीं, भारत में एअर इंडिया और इंडिगो ने भी इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है।

एयरबस ने A320 के लिए जारी की एडवाइजरी

एयरबस ने A320 विमानों में सॉफ्टवेयर अपडेट की घोषणा की है। दरअसल पिछले साल जेटब्लू की उड़ान में तकनीकी खराबी देखने को मिली थी। इसका आंकलन करने के बाद पता चला की तेज सोलर रेडिएशन का असर विमान के डेटा पर पड़ रहा है, जो खतरा साबित हो सकता है।

Indigo

1 हफ्ते का लग सकता है समय

एयरबस ने दुनिया में संचालित होने वाले 6000 से अधिक विमानों में नया सॉफ्टवेयर अपडेट किया जाएगा। ज्यादातर विमानों में यह प्रक्रिया कुछ घंटों में पूरी होने का अनुमान है। हालांकि, 1000 के आसपास विमानों में हफ्ते भर का समय भी लग सकता है।

एयरबस के इस फैसले से यूरोपीय कंपनियों के 70 प्रतिशत उड़ानों पर असर देखने को मिल सकता है। यूरोपीय संघ विमान सुरक्षा एजेंसी (EASA) के अनुसार, इससे उड़ाने बाधित हो सकती हैं, जिससे यात्रियों को असुविधा होने की संभावना है। मगर, हमारे लिए उनकी सुरक्षा सर्वोपरी है।

अचानक क्यों पड़ी सॉफ्टवेयर अपडेट की जरूरत?

बता दें कि 30 अक्टूबर को जेटब्लू का एयर A320 विमान का कंप्यूटर अचानक खराब हो गया था। यह विमान मैक्सिको से अमेरिका जा रहा था, तभी विमान का अगला हिस्सा नीचे झुक गया। आनन-फानन में पायलट ने फ्लोरिडा में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई।

जांच में पता चला कि सोलर रेडिएशन के कारण प्लेन में खराबी आई थी। ऐसे में एयरबस ने सभी A320 विमानों में सॉफ्टवेयर अपडेट करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें- सोलर रेडिएशन का असर, एयरबस का अलर्ट: इंडिगो-AI के 250 विमानों की उड़ानें प्रभावित होने की आशंका