विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आयरलैंड से रोम जा रहे एयरबस विमान को बम से उड़ाने की धमकी, फ्रांस के एयरबेस पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Published: Thu, 05 Nov 2026 04:08 PM (IST)

आयरलैंड की राजधानी डबलिन से इटली की राजधानी रोम जा रहे एयरबस A320 विमान को बम से उड़ाने की धमकी ...और पढ़ें

Airbus A320 विमान को बम से उड़ाने की धमकी।

Airbus A320 विमान को बम से उड़ाने की धमकी।

HighLights

  1. आयरलैंड से रोम जा रहे एयरबस A320 को बम की धमकी।

  2. विमान को फ्रांस के एवरू एयरबेस पर सुरक्षित उतारा गया।

  3. यूरोप में उड़ानों को मिल रही धमकियों में तेजी।

डिजिटल डेस्क, पेरिस। यूरोप में उड़ानों को लगातार मिल रही धमकियों के बीच एक और बड़ी घटना सामने आई है। आयरलैंड की राजधानी डबलिन से इटली की राजधानी रोम जा रहे एयरबस A320 विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर सामने आ रही है। 

इस घटना के सामने आने के बाद एयरबस A320 विमान को फ्रांस में डायवर्ट करना पड़ा। इस बात की जानकारी फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू के कार्यालय ने गुरुवार को दी। 

सुरक्षा कारणों से एवरू एयरबेस पर उतारा गया विमान

अधिकारियों के मुताबिक, धमकी मिलने के बाद विमान को तुरंत फ्रांस के एवरू एयरबेस पर सुरक्षित उतार लिया गया। फ्रांस के प्रधानमंत्री कार्यालय का कहना है कि स्थिति पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से यूरोप में उड़ानों को निशाना बनाकर इस तरह की फर्जी या गंभीर धमकियां मिलने की घटनाओं में तेजी आई है, जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियां बेहद सतर्कता बरत रही हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।