विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की हत्या का आरोपित सेना के हवाले, हत्या के 45 साल से अधिक समय बाद पकड़ा

Published: Sat, 18 Jul 2026 07:02 AM (IST)

बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की हत्या के मामले में फरार आरोपित मेजर (रिटायर्ड) मुजफ्फर हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 77 वर्षीय हुसैन को गुरुवार को सेना को सौंप दिया। उसे ढाका के बनानी इलाके में एक घर से गिरफ्तार किया गया।

बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की हत्या का आरोपित सेना के हवाले

बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की हत्या का आरोपित सेना के हवाले

HighLights

  1. हत्या के 45 साल से अधिक समय बाद आरोपित को गिरफ्तार किया गया

  2. पुलिस से बचने के बाद आरोपित लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा था

एएनआई, ढाका। बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की हत्या के मामले में फरार आरोपित मेजर (रिटायर्ड) मुजफ्फर हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 77 वर्षीय हुसैन को गुरुवार को सेना को सौंप दिया। उसे ढाका के बनानी इलाके में एक घर से गिरफ्तार किया गया।

मई 1981 में चट्टोग्राम के सर्किट हाउस में जिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बांग्लादेश सरकार ने उसपर इनाम की घोषणा की थी। हत्या के 45 साल से अधिक समय बाद आरोपित को गिरफ्तार किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की हत्या के बाद से ही मेजर मुजफ्फर हुसैन अपना ठिकाना बदलता रहा। डिटेक्टिव ब्रांच ने खुफिया सूत्रों और तकनीक का इस्तेमाल कर उसकी लोकेशन का पता लगाया। एक टीम ने छापा मारकर 15 जुलाई को रात 10:10 बजे (स्थानीय समय) बनानी के एक घर से उसे गिरफ़्तार किया।

पूछताछ में उसकी पहचान की पुष्टि की गई और तुरंत आर्म्ड फोर्सेज डिवीजन को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने कहा, "16 जुलाई को शाम 6:10 बजे (स्थानीय समय), कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उसे सेना को सौंप दिया गया।"

पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान बांग्लादेश के मौजूदा प्रधानमंत्री तारिक रहमान के पिता थे। वह पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा ज़िया के पति थे। लेफ़्टिनेंट जनरल ज़ियाउर रहमान 'बीर उत्तम' (1936-1981) बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के संस्थापक थे। वे सेना प्रमुख थे और बाद में बांग्लादेश के राष्ट्रपति बने।

उन्होंने बांग्लादेश में बहु-दलीय लोकतंत्र की शुरुआत की और बांग्लादेशी राष्ट्रवाद को परिभाषित किया। 19 नवंबर 1976 को जब जस्टिस सायेम ने अपना पद छोड़ा, तो जियाउर रहमान 'चीफ मार्शल ला एडमिनिस्ट्रेटर' बने और 21 अप्रैल 1977 को जब राष्ट्रपति सायेम ने इस्तीफ़ा दिया, तो वे बांग्लादेश के राष्ट्रपति बने।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।