विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आवास संकट से स्पेन में भड़का गुस्सा, कामगारों ने 14 वर्षों में पहली बार की हड़ताल

Published: Thu, 12 Nov 2026 02:36 AM (IST)

स्पेन में बुधवार को हड़ताल हुई। खराब मौसम के बावजूद, लोग सड़कों पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन ...और पढ़ें

आवास संकट से स्पेन में भड़का गुस्सा, कामगारों ने 14 वर्षों में पहली बार की हड़ताल

आवास संकट से स्पेन में भड़का गुस्सा, कामगारों ने 14 वर्षों में पहली बार की हड़ताल

HighLights

  1. यह हड़ताल ऐसे समय में हो रही है, जब देश में आम चुनाव होने वाले हैं

  2. घरों की बढ़ती कीमतों और खरीदने में आ रही दिक्कतों के खिलाफ गुस्सा

रॉयटर, मैड्रिड। स्पेन में बुधवार को हड़ताल हुई। खराब मौसम के बावजूद, लोग सड़कों पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन देश में घरों की बढ़ती कीमतों और उन्हें खरीदने में आ रही दिक्कतों के खिलाफ था।

यह सब ऐसे समय में हुआ है, जब देश में आम चुनाव होने वाले हैं। इसमें काफी कम का समय बचा है। स्पेन में 14 वर्षों में पहली बार हो रही आम हड़ताल के कारण, व्यापक रूप से इस्तेमाल होने वाली सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर प्रभाव पड़ने की आशंका है।

2012 में यूरो जोन कर्ज संकट के दौरान लागू कठोर आर्थिक उपायों के खिलाफ श्रमिकों की हड़ताल के बाद, यह पहली आम हड़ताल है।

इस हड़ताल को स्पेन के दो सबसे बड़े यूनियनों यूजीटी और सीसीओओ का समर्थन हासिल है, जो 10 लाख से अधिक श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसमें किरायेदारों के वे संगठन भी शामिल हैं, जो बढ़ते किराए से नाराज हैं।

प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज को उम्मीद है कि 29 नवंबर के चुनाव में वे आवास से जुड़ी मतदाताओं की नाराजगी का फायदा उठा सकेंगे। वे इसके जरिए राजनीतिक चर्चा का रुख अपने करीबी लोगों से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों और पिछले महीने हुए एक घातक ट्रेन हादसे से हटाना चाहते हैं। हालांकि, अब तक के ओपिनियन पोल में उनकी सोशलिस्ट पार्टी पीछे चल रही है।

यूनियनों ने इस हड़ताल को सफल बताया है, भले ही स्पेन के अलग-अलग हिस्सों में लोगों की भागीदारी अलग-अलग रही। तटीय इलाकों में इसे सबसे ज्यादा समर्थन मिला, जहां घरों की कमी और कीमतों का दबाव सबसे ज्यादा है।

मैड्रिड की ग्रैन विया पर, प्रिमार्क, एच एंड एम और पुल एंड बियर जैसे स्टोरों ने दंगा-रोधी पुलिस की भारी मौजूदगी के बीच अपने शटर गिरा दिए। इस दौरान प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे थे। बार्सिलोना में भी कई दुकानें बंद कर दी गईं और उन्हें तख्तों से ढक दिया गया, क्योंकि वहां अशांति की आशंका थी।

केंद्रीय बैंक के अनुसार, स्पेन में लगभग 7,50,000 घरों की कमी है, और 2028 तक यह आंकड़ा बढ़कर दस लाख से भी अधिक हो सकता है।

यूनियन ने एक्स पर बताया कि मैड्रिड की मर्कामैड्रिड थोक मंडी में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया और उनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में 13 लोगों को मेडिकल मदद की जरूरत पड़ी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने गिरफ्तारी की पुष्टि तो की, लेकिन पेपर स्प्रे के इस्तेमाल के बारे में कुछ नहीं कहा

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।