Move to Jagran APP

जेन सोक्रेट्स, ऐसी दिलेर महिला, जिसने 71 की उम्र में नाव से पूरी दुनिया घूमकर बनाया रिकॉर्ड

ब्रिटेन की 77 साल की जेन सोक्रेट्स समुद्र के रास्ते दुनिया की सैर करने वाली सबसे उम्रदराज महिला बन गई हैं। वह अपनी यात्रा में अकेली थीं।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 09:56 AM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 12:42 PM (IST)
जेन सोक्रेट्स, ऐसी दिलेर महिला, जिसने 71 की उम्र में नाव से पूरी दुनिया घूमकर बनाया रिकॉर्ड
जेन सोक्रेट्स, ऐसी दिलेर महिला, जिसने 71 की उम्र में नाव से पूरी दुनिया घूमकर बनाया रिकॉर्ड

लंदन, एजेंसी। ब्रिटेन की 77 साल की जेन सोक्रेट्स समुद्र के रास्ते दुनिया की सैर करने वाली सबसे उम्रदराज महिला बन गई हैं। वह अपनी यात्रा में अकेली थीं। जेन ने यह यात्रा 320 दिन में पूरी की, जो नया रिकॉर्ड है। उन्होंने अपनी यात्रा 38 फीट लंबी नेरीडा नाव से की। लेकिन इस दौरान तूफान से नाव के सारे पैनल भी बेकार हो गए थे। इसके बाद भी उन्होंने यह यात्रा पूरी की।

loksabha election banner

जेन साल 2013 में भी दुनिया का चक्कर लगा चुकी हैं। उस दौरान उन्होंने 71 साल की मिनोरू सैटो का रिकॉर्ड तोड़ा था। जेन साल 2017 में दुनिया घूमने के लिए निकली थीं, लेकिन उस दौरान नाव से गिरने पर उनकी गर्दन की हड्डी टूट गई थी। उन्होंने साल 2009 और साल 2012 में भी नाव से दुनिया का चक्कर लगाने का प्रयास किया था। और साल 2013 में वो सफल हुईं और गिनीज रिकॉर्ड बनाया।

जेन ने अपनी यात्रा 38 फीट लंबी नेरीडा नाव से की। यात्रा के दौरान तूफान से नाव के सारे पैनल भी बेकार हो गए थे। इसके बावजूद उन्होंने बीते रविवार को कनाडा में अपनी यात्रा पूरी की। जेन ने 1997 में जॉब से रिटायर होने के बाद पति के साथ नाव का सफर शुरू किया था। साल 2003 में उनके पति की मौत हो गई थी लेकिन जेन ने अपना सफर नहीं छोड़ा। उन्होंने साल 2009 और 2012 में भी नाव के जरिए दुनिया का चक्कर लगाने की कोशिश की थी। आखिरकार साल 2013 में उनको सफलता मिली और उन्‍होंने गिनीज रिकॉर्ड बनाया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.