Move to Jagran APP

युद्ध और हिंसा के कारण दुनियाभर में 6.85 करोड़ लोग अपना घर छोड़कर दूसरे देशों में रहने को मजबूर

संयुक्त राष्ट्र की रिफ्यूजी एजेंसी के मुताबिक एक दशक पहले शरणार्थियों का आंकड़ा चार करोड़ 27 लाख था जो लगातार बढ़ रहा है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Tue, 19 Jun 2018 08:20 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jun 2018 08:20 PM (IST)
युद्ध और हिंसा के कारण दुनियाभर में 6.85 करोड़ लोग अपना घर छोड़कर दूसरे देशों में रहने को मजबूर
युद्ध और हिंसा के कारण दुनियाभर में 6.85 करोड़ लोग अपना घर छोड़कर दूसरे देशों में रहने को मजबूर
जेनेवा, एएफपी। युद्ध और हिंसा के कारण दुनियाभर में करीब छह करोड़ 85 लाख लोग अपना घर छोड़कर दूसरे देश या दूसरे शहरों में रहने को मजबूर हैं। विस्थापितों की यह संख्या थाइलैंड की कुल आबादी के बराबर है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार सबसे अधिक लोग सीरिया और म्यांमार जैसे देशों में विस्थापित हुए हैं।

loksabha election banner

पिछले साल ही करीब 1.62 करोड़ लोग विस्थापित हुए। संयुक्त राष्ट्र की रिफ्यूजी एजेंसी के मुताबिक एक दशक पहले शरणार्थियों का आंकड़ा चार करोड़ 27 लाख था जो लगातार बढ़ रहा है।

ज्यादातर लोग अपने ही देश में विस्थापित हैं। 2017 के अंत तक ऐसे लोगों की संख्या चार करोड़ थी। इनमें ज्यादातर कोलंबिया, सीरिया और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.