विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पेरू में आया भीषण भूकंप, राजधानी लीमा में महसूस किए गए तेज झटके; इमारतों में आई दरार

Published: Sat, 21 Nov 2026 07:32 AM (IST)

पेरू में शुक्रवार को 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके तेज झटके राजधानी लीमा तक महसूस किए गए। झटकों के बाद घबराए लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों से बाहर निकल आए।

पेरू में आया भीषण भूकंप, राजधानी लीमा में महसूस किए गए तेज झटके

पेरू में आया भीषण भूकंप, राजधानी लीमा में महसूस किए गए तेज झटके

HighLights

  1. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि राजधानी लीमा में अफरा-तफरी मच गई

  2. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने भूकंप की तीव्रता 6.8 दर्ज की है

रॉयटर, लीमा। मध्य पेरू में शुक्रवार को 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके तेज झटके राजधानी लीमा तक महसूस किए गए। झटकों के बाद घबराए लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों से बाहर निकल आए।

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने भूकंप की तीव्रता 6.8 दर्ज की है। पेरू के भूभौतिकीय संस्थान के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र एंडीज क्षेत्र के जूनिन में जमीन से 129 किलोमीटर की गहराई पर था।

संसद भवन से बाहर निकले सांसद

भूकंप के झटके इतने तेज थे कि राजधानी लीमा में अफरा-तफरी मच गई। टेलीविजन फुटेज में देखा गया कि झटकों के बाद सांसद देश के संसद भवन (कांग्रेस बिल्डिंग) से बाहर निकलते नजर आए।

राहत की बात यह है कि अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने भूकंप के बाद किसी भी तरह की सुनामी की चेतावनी या खतरे से इनकार किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।