Move to Jagran APP

कांगो में तेल टैंकर में आग लगने से 60 लोगों की मौत

अफ्रीकी देश कांगो में एक तेल टैंकर में आग लगने से 60 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में कई अन्य लोगों के बुरी तरह जलने की भी खबर है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 07 Oct 2018 12:17 AM (IST)Updated: Sun, 07 Oct 2018 12:17 AM (IST)
कांगो में तेल टैंकर में आग लगने से 60 लोगों की मौत
कांगो में तेल टैंकर में आग लगने से 60 लोगों की मौत
किंशासा, एएफपी। अफ्रीकी देश कांगो में एक तेल टैंकर में आग लगने से 60 लोगों की मौत हो गई। शनिवार को हुई इस दुर्घटना में कई अन्य लोगों के बुरी तरह जलने की भी खबर है। राजधानी किंशासा को अटलांटिक महासागर पर स्थित बंदरगाह माटाडी से जोड़ने वाले हाइवे पर तेल टैंकर और यात्री वाहन में टक्कर से यह दुर्घटना हुई।

एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, दोनों वाहनों की टक्कर से आग लग गई। देखते-देखते आग ने आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 53 लोगों की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा।

loksabha election banner

कांगो सेंट्रल रीजन के अंतरिम गवर्नर अताउ माताबुआना ने बताया कि मृतकों के अतिरिक्त दुर्घटना में करीब 100 अन्य लोग गंभीर रूप से जल गए हैं। घायलों का इलाज कर रहे एक चिकित्सक ने बताया कि बहुत से लोगों की हालत गंभीर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.