मेक्सिको: गुर्रेरो में शूटआउट, छह नागरिक और एक जवान की मौत
मेक्सिको के गुर्रेरो में सैनिकों के साथ मुठभेड़ में सात लोग मारे गए।
By Monika MinalEdited By: Published: Sat, 25 Aug 2018 08:48 AM (IST)Updated: Sat, 25 Aug 2018 09:32 AM (IST)
मेक्सिको सिटी (एपी)। दक्षिणी मेक्सिको सिटी के गुर्रेरो में सैनिकों के साथ मुठभेड़ में सात लोग मारे गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है।
इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि ड्रग तस्करों के एक मुखिया को उत्तरी शहर मोंटेरेरी से पकड़ा गया। राष्ट्रीय सुरक्षा आयुक्त रेनातो सालेस ने उसकी पहचान हेक्टर अद्रियन के रूप में की है।
यहां के सुरक्षा प्रवक्ता रॉबर्टो अल्वारेज ने बयान में कहा कि एल नारंजो के मुठभेड़ के दौरान गोलीबारी में 6 नागरिक और एक जवान मारे गए। गुर्रेरो ड्रग तस्करी के गिरोहों की हिंसा के लिए जाना जाता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें