ब्राजील में कोरोना का कहर, 24 घंटे में दर्ज हुए 50,000 से ज्यादा मामले, जानें कुल आंकड़ा
दुनिया में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है।
ब्रासीलिया, एएनआइ। दुनिया में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों के भीतर 50,230 से मामले दर्ज किए गए है। इसके बाद देश में 29 लाख 62 हजार 442 संक्रमितों की संख्या पहुंच गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। देश में कुल मरनेवालों की संख्या 99,702 तक पहुंच गई है।
दुनिया में अमेरिका सबसे ज्यादा संक्रमित देश
दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमित देश अमेरिका है। यहां पर अबतक संक्रमितों का आंकड़ा 49 लाख 49 हजार से ज्यादा पहुंच गया है वहीं मरनेवालों की संख्या 1 लाख 60 हजार से ज्यादा हो गई है। इसके बाद तीसरे नंबर संक्रमित देश भारत है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 20 लाख 88 हजार के पार पहुंच गई है वहीं मरनेवालों की संख्या 42 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं चौथे नंबर संक्रमित देश रूस है। यहां पर 14 हजार से ज्यादा मौत का आंकड़ा पहुंच गया है वहीं संक्रमितों की संख्या 8 लाख 77 हजार के पार पहुंच गया है।
वैश्विक स्तर पर संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ 92 लाख 66 हजार के पार
रूस के बाद पांचवे नंबर पर संक्रमित देश साउथ अफ्रीका है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख 45 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं मौत का आंकड़ा 14 हजार के पार पहुंच गया है। इसके बाद मेक्सिको और पेरु सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। वैश्विक स्तर पर संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ 92 लाख 66 हजार के पार पहुंच गया है वहीं मरनवालों की संख्या 7 लाख 18 हजार के पार पहुंच गई है।
बता दें कि इस जानलेवा वायस से पूरी दुनिया अपने स्तर रोकथाम के प्रयास कर रही है। सभी देशों की सरकार वैक्सीन के मानव ट्रायल करने में लगी हुई है। इस बीच रूस का दावा कि उसने कोरोना वैक्सीन का सफल मानव परीक्षण कर लिया है। फिलहाल सभी देश घातक वायरस से बचने के लिए एहतियात बरत रहे हैं।