Move to Jagran APP

लीबिया के सर्च ऑपरेशन से बचाए गए 383 यूरोपियन प्रवासी

बिया शहर में 383 अवैध यूरोपियन प्रवासियों को बचाया गया है। दरअसल लिबिया में लिबियन कोस्ट गार्ड के जरिए इस हफ्ते चलाए गए अलग-अलग पांच ऑपरेशनों में गुरुवार को बचाया गया।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sun, 24 Nov 2019 11:32 AM (IST)Updated: Sun, 24 Nov 2019 01:30 PM (IST)
लीबिया के सर्च ऑपरेशन से बचाए गए 383 यूरोपियन प्रवासी
लीबिया के सर्च ऑपरेशन से बचाए गए 383 यूरोपियन प्रवासी

त्रिपोली, एएनआइ। लिबिया शहर में 383 अवैध यूरोपियन प्रवासियों को बचाया गया है। दरअसल, लिबिया में लिबियन कोस्ट  गार्ड (Libyan coast guard) के जरिए इस हफ्ते चलाए गए अलग-अलग पांच ऑपरेशनों में गुरुवार को प्रवासियों को बचाया गया। तटरक्षकों को राजधानी त्रिपोली  मे एक प्रवासियों की नौका मिली। इसके बाद लीबिया की तरफ से इन प्रवासियों को लेने के लिए सक्षम अधिकारियों को बुलाया गया है।  लीबिया नौसेना ने शनिवार को इसकी घोषणा की। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के हवाले से जारी एक बयान में कहा गया है कि बचाए गए लोगों में एक गर्भवती महिला भी शामिल हैं, जिसने तट रक्षक गश्ती नाव पर एक बच्ची को जन्म दिया।

loksabha election banner

गुरुवार को लीबियाई तट पर वह वापस आ रही थी। ये महिला 99 अवैध यूरोपियन प्रवासियों में शामिल हैं। वहीं अन्य 284 प्रवासियों को बुधवार को अलग-अलग अभियानों से बचाया गया। बता दें कि इससे लिबिया में इस साल हजारों प्रवासियों की जान चली गई थी। ये प्रवासी अपने ही देश में उथल-पुथल से बचने के लिए लीबिया में भीड़भाड़ वाली रबर की नौकाओं से समुद्री यात्रा कर रहे थे। बता दें कि पिछले हफ्ते भी लीबिया में यूरोपीय जहाजों के निकट 4 हजार के करीब प्रवासियों को बचाया गया था।

गौरतलब  है कि कई वर्षों से लीबिया में अराजकता बनी हुई है। जिसकी वजह से यह एक ऐसा देश बन गया है जहां पर बड़ी संख्या में लोग भूमध्य सागर को पार यूरोप के लिए पलायन कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, इस साल करीब 3.5 से अधिका प्रवासी ने यूरोप जाने में कामयाब रहे। इसमें ज्यादातर अधिकांश लोग लीबिया के थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.