विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सड़कों पर चक्का जाम, 35 हजार किसान कर रहे विरोध; नीदरलैंड्स में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Published: Sat, 15 Aug 2026 02:52 PM (IST)

नीदरलैंड्स में 35,000 से अधिक किसान सरकार के अमोनिया उत्सर्जन कटौती करने के आदेश के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं।

नीदरलैंड्स में किसानों का विरोध प्रदर्शन (फोटो-रॉयटर्स)

नीदरलैंड्स में किसानों का विरोध प्रदर्शन (फोटो-रॉयटर्स)

HighLights

  1. 35,000 से अधिक किसान ट्रैक्टरों के साथ सड़कों पर।

  2. अमोनिया उत्सर्जन कटौती और पशुधन घनत्व कम करने का विरोध।

  3. शांतिपूर्ण प्रदर्शन से दुनिया का ध्यान खींचा किसानों ने।

डिजिटल डेस्क, एम्सटर्डम। नीदरलैंड्स में सरकार के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है। 35,000 से ज्यादा किसान ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी दिखाने के लिए किसान अलग-अलग तरीका अपना रहे हैं।

किसान कहीं पर धीरे ट्रैक्टर चलाकर सड़कों पर थोड़ी देर के लिए जाम लगा रहे हैं, तो कहीं ट्रैक्टरों से 'HELP', दिल का आकार और विशाल उल्टा डच झंडा उकेर रहे हैं।

इस प्रदर्शन की खास बात यह है कि वे बिना किसी तोड़-फोड़ के अनुशासन के साथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध के ऐसे तरीके से किसानों ने दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

क्यों आंदोलन कर रहे किसान?

नीदरलैंड्स में चल रहा यह आंदोलन जून 2026 में आए उस सरकारी आदेश के खिलाफ हैं, जिसमें सरकार ने किसानों के सामने 2035 तक अमोनिया उत्सर्जन में 42-46% कटौती व पशु घनत्व घटाने की सख्त शर्तें रखीं।

किसानों का कहना है कि वे पहले ही 18% उत्सर्जन कम कर चुके हैं। ऐसे में इस नए फरमान से दुनिया के दूसरे सबसे बड़े खाद्य निर्यातक देश के किसानों की आजीविका से जबरन खत्म किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- महारानी एलिजाबेथ के पोते जेम्स छोड़ेंगे शाही टाइटल, क्या है इसके पीछे की वजह?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।