विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इजरायल के निकट समुद्र में मिला 3300 वर्ष पुराना जहाज, पुरातत्व विभाग ने शोध में बताया क्यों हुआ हादसे का शिकार

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Fri, 21 Jun 2024 06:00 AM (IST)

इजराइल पुरावशेष प्राधिकरण ने गुरुवार को घोषणा की कि पूर्वी भूमध्यसागरीय तल के एक प्राकृतिक गैस कंपनी के मानक सर्वेक्षण ...और पढ़ें

इजरायल के निकट समुद्र में मिला 3300 वर्ष पुराना जहाज
इजरायल के निकट समुद्र में मिला 3300 वर्ष पुराना जहाज

HighLights

  1. गहरे समुद्र में मिला अब तक का सबसे पुराना जहाज
  2. खाद्य सामग्री लेकर जा रहा था, तभी दुर्घटना में डूबा

आइएएनएस , यरुशलम। इजरायल के तट से करीब 90 किलोमीटर दूर भूमध्य सागर की तलहटी में 3,300 वर्ष पुराना मालवाहक जहाज मिला है। ईसा पूर्व 14 वीं सदी के इस जहाज में कांस्यकालीन वस्तुएं मिली हैं। इस जहाज की जानकारी इजरायल के पुरातत्व विभाग और ब्रिटेन की तेल व गैस कंपनी इनरजेन के संयुक्त प्रयास से सामने आई है।

12-14 मीटर लंबा यह जहाज समुद्र में 1.80 किलोमीटर की गहराई में पाया गया है। इस पर वनस्पतियों, चूने और अन्य रासायनिक पदार्थों की मोटी परत मिली है। इसे अभी बाहर नहीं लाया गया है। गहरे समुद्र में पानी के भीषण दबाव के बीच जहाज को समुद्र की सतह पर लाना बेहद मुश्किल भी है। गहरे समुद्र में पाया गया यह अब तक का सबसे पुराना जहाज है।

जहाज की आयु का पता लगाया गया

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार भूमध्य सागर में गैस की खोज करते हुए इनरजेन का भेजा रोबोट 2023 में जहाज के नजदीक पहुंचा था। वहां से उसकी भेजी गईं फोटो और वीडियो से जहाज का पता चला और उसके बाद इजरायल के पुरातत्व विभाग की मदद से जहाज की आयु का पता लगाया गया। इसके लिए इनरजेन और इजरायल के पुरातत्व विभाग ने जहाज के दोनों सिरों से दो नमूने मंगवाए और उनका परीक्षण किया।

इस परीक्षण में ही जहाज के 3,300 वर्ष पूर्व का होने का पता चला। विभाग के शोध से पता चला कि जहाज तूफान का शिकार होकर या समुद्री लुटेरों के हमले में मार्ग के बीच में डूबा था। कांस्यकाल में समुद्री लुटेरे सक्रिय थे और वे आने-जाने वाले जहाजों पर हमले कर उन्हें लूटते थे या नुकसान पहुंचाते थे।

ये सामान लेकर जा रहा था जहाज

जहाज में प्राचीन ग्रीस में इस्तेमाल होने वाली कुछ वस्तुएं मिली हैं। माना जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त हुआ जहाज तेल, शराब और कुछ कृषि उत्पाद लेकर जा रहा था। जहाज जिस समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ उस समय नजदीक ही मिस्त्र का अस्तित्व था और वहां पर विकसित सभ्यता थी।